फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बलात्कार के आरोपियों के कपड़े फोरेंसिक जांच व खून डीएनए टेस्ट के लिए भेजा

बलात्कार के आरोपियों के कपड़े फोरेंसिक जांच व खून डीएनए टेस्ट के लिए भेजा

Mon, 04 Feb 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
बलात्कार के आरोपियों के कपड़े फोरेंसिक जांच व खून डीएनए टेस्ट के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। रेलवे स्टेशन के यार्ड स्थित पंप घर नंबर-दो के पीछे मासूम बच्ची से दुष्कर्म के चारों आरोपियों के कपड़े फोरेंसिक जांच व खून के सैंपल डीएनए जांच के लिए जीआरपी ने रविवार को मधुबन भेज दिए हैं। वहीं, घटना से गंभीर शॉक का शिकार मासूम की रविवार को भी डॉक्टरों की टीम ने काउंसिलिंग की गई। डॉक्टरों के अनुसार मासूम की तबियत में तेजी से सुधार हो रहा है।

दुुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार धर्मवीर, राहुल उर्फ चिन्नू उर्फ शाका, सागर व संतोष से जीआरपी ने शनिवार को पूछताछ करके वारदात के समय पहने कपड़ों को बरामद किया, जो भिवानी रोड सब्जी मंडी के अंदर छुपाए गए थे। इसके बाद सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के समय डाक्टरों ने उनके खून के सैंपल भरे। रविवार को जीआरपी ने आरोपियों के कपड़े फोरेंसिक व खून के सैंपलों को डीएनए की जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, पीजीआई में भर्ती पीड़ित बच्ची की डॉक्टरों ने काउंसिलिंग की। जीआरपी थाना प्रबंधक सनेही कुमार ने बताया कि घटना स्थल से बरामद साक्ष्यों के साथ-साथ आरोपियों के कपड़े फोरेंसिक जांच और खून के सैंपल डीएनए जांच के लिए भेज दिए हैं। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत में काफी सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed