{"_id":"5c4e2085bdec2253a33c4bd3","slug":"121548624005-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की योजना बनाते आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की योजना बनाते आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ोहतक। पुलिस की अपराध शाखा-3 ने शहर में लूट की योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। पूछताछ में 25-25 हजार के दो ईनामी बदमाशों ने कई वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने इन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
अपराध शाखा-3 के प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक रामबीर सिंह की अगुवाई में टीम शनिवार को थाना सदर क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के चलते सुरक्षा के लिए गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली की आउटर बाईपास गोहाना रोहतक रोड के पास बने हनुमान मंदिर के पास चार युवक हथियारों से लेस होकर आने जाने वाले वाहनों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम पुलिस वाहन की बत्ती उतारकर मौके पर पहुंची। यहां हथियारों के लेस आरोपियों ने गाड़ी को घेर लिया और पिस्तौल तान दी। पुलिस की मुस्तैदी और सूझबूझ से आरोपियों को हथियारों सहित काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों का खुलासा किया है।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान खिड़वाली निवासी विकास उर्फ ढिल्ला, आकाश उर्फ गोलू, घिलौड़ कला निवासी सोमबीर और जयदीप के रूप में दी। इनके पास से चार पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में आईपीसी की धारा 398, 401 एवं शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक 14 जनवरी को राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास आरोपी जयदीप, सोमबीर, योगेश उर्फ बिल्ली व रविंद्र उर्फ छोटा ने गाड़ी किराये पर लेकर रोहणी सेक्टर 34 के पास ड्राईवर से मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। ड्राईवर को गाड़ी से धक्का देकर गाड़ी समेत फरार हो गये। आरोपी जयदीप व सोमबीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते 11 नवंबर को घिलौड़ कलां स्थित एचडीएफसी बैंक के पास प्रवेश पर गोलियां चलाई। आरोपी जयदीप व सोमबीर वारदात के मुख्य आरोपी रहे। आरोपी आकाश उर्फ गोलू व विकास उर्फ ढिल्ला डबल पार्क में हुए मर्डर के मामले में वांछित हैं। इन चारों आरोपियों को अदालत ने दो दिन के रिमांड पर भेजा है।