फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   वांछित बदमाशों की लिस्ट में छज्जू और कुकी गैंग के सदस्यों का बोलबाला

वांछित बदमाशों की लिस्ट में छज्जू और कुकी गैंग के सदस्यों का बोलबाला

Sun, 08 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
वांछित बदमाशों की लिस्ट में छज्जू और कुकी गैंग के सदस्यों का बोलबाला
हेडिंग : क्रांति गैंग का लगभग सफाया, अब छज्जू और कुकी गैंग की बारी
विज्ञापन


-वांछित बदमाशों की सूची में छज्जू और कुकी गैंग के सदस्यों का बोलबाला
-छज्जू गैंग के चार, कुकी गैंग के दो सदस्य चल रहे वांछित
एसपी बोले- फरार वांछित बदमाशों पर कसेगा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जिले के फरार चल रहे वांछित 13 बदमाशों की सूची में छज्जू और कुकी गैंग के सदस्यों का बोलबाला है। छज्जू गैंग के चार जबकि कुकी गैंग के दो सदस्य वांछित की लिस्ट में शामिल हैं। एसपी ने वांछित बदमाशों पर शिकंजा कसने के निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिए हैं।
हाल ही में रोहतक पुलिस ने पचास हजारी राहुल से लेकर मंजित, अमित समेत कई बदमाशों को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। क्रांति गैंग के भी छह सदस्यों को हाल ही में गिरफ्तार किया था। वांछित बदमाशों की संख्या 20 से 13 पर पहुंच गई है। वर्तमान में 50 से लेकर पांच हजार के 13 बदमाश वांछित चल रहे हैं। इनमें 25 हजारी अमित छज्जू गैंग, दस हजारी सुरेंद्र छज्जू, पांच हजारी अमिताभ छज्जू, पांच हजारी संदीप छज्जू जबकि 25 हजारी राकेश कुकी, 25 हजारी अमित कुकी गैंग से शामिल है। जबकि विनोद कुमार का अपना गैंग है, जो गैंग का लीडर है। इसके अलावा संदीप गडौली गांव के राहुल को भी पुलिस हाल ही में गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि वांछित चल रहे बदमाशों पर जल्द ही शिकंजा कसा जाएगा। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। कहा कि बदमाशों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन

--------
रोहतक से यह बदमाश चल रहे वांछित
पचास हजारी विनोद, 25 हजारी अमित, दस हजारी सुरेंद्र, पांच हजारी अमिताभ, पांच हजारी जागीर, पांच हजारी सुनील, पांच हजारी बल्लू, पांच हजारी संदीप, 25 हजारी मंजित, 25 हजारी राकेश, 25 हजारी अमित, पचास हजारी अभिषेक, पचास हजारी अशोक।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बदमाशों को पकड़वाने में सहयोग करने वाले पुलिसकर्मियों का ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। सहयोग करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा
-जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed