फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रेकी करने के बाद अकेला ही हरियाणा व एनसीआर क्षेत्र में स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाला गिरफ्तार

रेकी करने के बाद अकेला ही हरियाणा व एनसीआर क्षेत्र में स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाला गिरफ्तार

Fri, 22 Jun 2018 03:04 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
रेकी करने के बाद अकेला ही हरियाणा व एनसीआर क्षेत्र में स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाला गिरफ्तार
रेकी कर अकेले करता था हरियाणा और एनसीआर में स्नैचिंग, गिरफ्तार
विज्ञापन


- गाजियाबाद के खानपुर का रहने वाला है आरोपी
- रोहतक में भी पांच घटनाओं को अंजाम देना किया स्वीकार

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सीआईए-2 ने हरियाणा के अलावा एनसीआर क्षेत्र में स्नैचिंग की घटनाओं को अकेले ही अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने रोहतक में भी पांच स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। एसपी ने आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम को भी सम्मानित किया है।

एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि बुधवार रात सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह ने यूपी के गाजियाबाद जिले के खानपुर गांव निवासी अजय को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 9 मई को एक ही दिन में रोहतक में पांच स्थानों पर वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वह हरियाणा के रोहतक के अलावा यूपी के मेरठ, बागपत, दिल्ली, एनसीआर क्षेत्र में कई स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। खास बात यह है कि वह किसी भी घटना को अंजाम देने से पूर्व वहां की रेकी करता है। इसके बाद ही घटना को अंजाम देता है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अकेले घूमने वालों को बनाता था शिकार
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह कॉलोनियों में अकेले घूमने वाले महिला व पुरुषों को ही शिकार बनाता था। दिल्ली में अके ले ही कई लूट की घटनाओं को भी अंजाम दिया है।


रोहतक में इन घटनाओं को अंजाम देना किया स्वीकार
- सेक्टर एक में 9 मई को व्यक्ति के गले से सोने की चेन झपटी
- सेक्टर 4 में महिला के गले से चेन लूटी
- सुभाष नगर कालोनी से व्यक्ति के गले से चेन झपटी
- कन्हेली स्कूल के पास महिला के गले से चेन तोड़ी
- खरावड़ में महिला के गले से चेन झपटी


फोटो परिचय
एमए-2
पुलिस कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते एसपी जशनदीप सिंह रंधावा।
एमए-3
पकड़ा गया आरोपी अजय।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed