{"_id":"5b11b62d4f1c1b9d6e8b5db8","slug":"121527887405-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर पर चढ़ने वाले रेस्टोरेंट संचालक का नहीं बनाया जा रहा शस्त्र लाइसेंस, सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टावर पर चढ़ने वाले रेस्टोरेंट संचालक का नहीं बनाया जा रहा शस्त्र लाइसेंस, सीबीआई जांच की मांग
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टावर पर चढ़ने वाले रेस्टोरेंट संचालक का नहीं बनाया जा रहा शस्त्र लाइसेंस, सीबीआई जांच की मांग
- दो बेटों की हत्या के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया था रेस्टोरेंट संचालक
- पुलिस पर लगाया मात्र एक सुरक्षाकर्मी देने का आरोप, जो शाम पांच बजते ही घर को निकल जाता है
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शस्त्र लाइसेंस व आर्थिक मदद की मांग को लेकर बीएसएनएल के टावर पर चढ़ने वाले रेस्टोरेंट संचालक का अभी तक शस्त्र लाइसेंस नहीं बनाया जा सका है। दिए गए सुरक्षाकर्मी पर भी डयूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है। पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
इंद्रा कॉलोनी निवासी हवा सिंह सैनी के दो बेटों की अक्तूबर माह में हत्या कर दी गई थी। बार बार मांग के बावजूद सुरक्षा, शस्त्र व आर्थिक मदद की मांग पूरी न होने पर 21 मई को हवा सिंह ने टेलीकॉम कंपनी के टावर पर चढ़कर हंगामा किया था। बाद में मांग पूरी करने के आश्वासन पर एक नजदीकी के कहने पर हवा सिंह को नीचे उतारा गया था।
हवा सिंह की मांग पर उसे एसपी ने एक सुरक्षाकर्मी दे दिया था। हवा सिंह ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि सुरक्षाकर्मी ड्यूटी में लापरवाही कर रहा है। सुबह 11 बजे आता है तथा पांच बजे चला जाता है। उसका शस्त्र लाइसेंस भी नहीं बनाया जा रहा है। जबकि आरोपी लगातार फैसले का दबाव बना रहा है। एसपी से मामले की सीबीआई जांच की मांग की। साथ ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की है। एसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।