{"_id":"5af213224f1c1b62098b9168","slug":"121525814050-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराध
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रापर्टी के नाम पर महिला से ठगे 45 लाख
रोहतक
एक महिला ने अपनी शिकायत में एक व्यक्ति पर प्रापर्टी के नाम पर 45 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। शिकायत अदालत के निर्देश पर दर्ज की गई है।
गोहाना के गांव छपरा निवासी सुनीता देवी ने शिकायत में कहा है कि आरोपित संजीव कुमार राणा ने उससे 45 लाख रुपये ठगे हैं। प्रापर्टी के नाम पर यह रकम ठगी है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जाए। महिला ने बताया कि पुलिस ने पहले इस बारे में केस दर्ज नहीं किया था। इसके चलते अदालत जाना पड़ा। अब अदालत ने पुलिस को केस दर्ज कर जांच करने व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
पशु चिकित्सक से लूट मामले में कबूलपुर के युवाओं पर शक
- डॉक्टर को बंधक बनाकर कार लूटने के मामले की जांच कर रही पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
कबूलपुर पशु अस्पताल में डॉक्टर व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को बंधक बनाकर कार लूटने वाले गांव के ही युवक हो सकते हैं। पुलिस को इस वारदात में गांव के ही युवकों के शामिल होने का अंदेशा है। इस संबंध में कुछ अहम सबूत भी हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
पशु चिकित्सक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से हुई लूट मामले की जांच में जुटी पुलिस आरोपियों के नजदीक पहुंच गई है। पुलिस को वारदात में शामिल चारों युवकों के संबंध में कुछ सबूत मिले हैं। इनके आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपियों के गांव के ही रहने वाले होने का दावा किया है। पुलिस की जांच भी इसी ओर आगे बढ़ रही है। शिवाजी कालोनी थान प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश को लेकर छानबीन की जा रही है। इनके बारे में कुछ सबूत मिले हैं। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
बता दें, कि फ्रेंड्स कॉलोनी के रहने वाले नरेंद्र मलिक कबूलपुर के पशु अस्पताल में डॉक्टर हैं । रोजाना की भांति वह शुक्रवार दोपहर के समय अपनी कार लेकर अस्पताल में पहुंचे थे। उस समय अस्पताल में कबूलपुर निवासी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनिल भी था। कुछ ही देर बाद अस्पताल में चार युवक आए। युवकों ने डॉक्टर को पशु दिखाने की बात कही। तभी अचानक डॉक्टर की कनपटी पर पिस्तौल तान दी और गाड़ी की चाबी मांगी। इसके बाद डॉक्टर और कर्मचारी को कमरे में बंद कर बदमाश कार और मोबाइल लूटकर ले गए थे। हालांकि पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों की गाड़ी चुलियाना मोड़ के पास पलट गई थी, जिसके बाद बदमाश वहां से गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे। सूत्रों की मानें तो इस मामले में पुलिस को काफी जानकारी मिली है। गांव के ही दो युवक संदेह के दायरे में आए हैं। पुलिस का मानना है कि घटना में एक या दो बदमाश गांव के ही हैं और बाकी बाहर के थे। हालांकि पुलिस अभी अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।