फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दो करोड़ के रुपयों के लेनदेन में की गई थी व्यापारी की हत्या

दो करोड़ के रुपयों के लेनदेन में की गई थी व्यापारी की हत्या

Fri, 23 Mar 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
दो करोड़ के रुपयों के लेनदेन में की गई थी व्यापारी की हत्या
दो करोड़ रुपयों के लेनदेन में की गई थी पशु व्यापारी की हत्या
विज्ञापन

जींद के काकडौद गांव के पशु व्यापारी की मौत का मामला
कलानौर के चांदी में मिला था पशु व्यापारी का शव
छह के खिलाफ मामला दर्ज, पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण जहरीला पदार्थ आया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कलानौर के चांदी गांव में पशु व्यापारी की दो करोड़ रुपयों के लेनदेन को लेकर हत्या की गई थी। परिजनों ने इस तरह का आरोप लगाते हुए कलानौर थाने पर छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण जहरीला पदार्थ आया है।
बुधवार को कलानौर के चांदी गांव में जींद के काकडौद गांव निवासी पशु व्यापारी शमशेर का शव पड़ा मिला था। जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण मौत की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।
विज्ञापन

वीरवार को मृतक के पुत्र मनीष ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पिता ने कुछ दिन पूर्व ही उसे बताया था कि पोली निवासी बारु, हथोवाला निवासी दिनेश, वजीरपुर निवासी सुरेंद्र भगवतीपुर निवासी रामू व काला के पास करीब दो करोड़ रुपये बकाया हैं। बार बार मांगने के बाद भी रुपये नहीं दिए जा रहे। मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आशंका जताई कि इन्हीं लोगों ने जहरीला पदार्थ देकर पिता की हत्या की है। पुलिस ने सभी छह के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। लाखनमाजरा थाना प्रभारी राकेश सैनी का कहना है कि मृतक के बेटे की शिकायत पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी है। उधर सूत्रों के अनुसार पीएम रिपोर्ट में व्यापारी की मौत का कारण जहरीला पदार्थ आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed