फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पति के मामा व मामी ने की मारपीट, आधा घंटा बाद पहुंची महिला पुलिस

पति के मामा व मामी ने की मारपीट, आधा घंटा बाद पहुंची महिला पुलिस

Fri, 09 Mar 2018 03:44 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 03:44 AM IST
विज्ञापन
पति के मामा व मामी ने की मारपीट, आधा घंटा बाद पहुंची महिला पुलिस
महिला दिवस पर भी नहीं रुका महिलाओं पर अत्याचार का सिलसिला
विज्ञापन



महिला को पति के मामा-मामी ने पीटा, आधा घंटा बाद पहुंची महिला पुलिस
- भिवानी निवासी लॉ की छात्रा का पति से चल रहा है विवाद, पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप

अनुराग श्रीवास्तव

रोहतक।
महिला दिवस पर भी महिलाओं पर अत्याचार का सिलसिला नहीं थमा। एक ओर लोग महिला दिवस मना रहे थे वहीं दूसरी ओर एक महिला को सरेआम पीटा जा रहा था।
कॉलेज से लौटते समय भिवानी निवासी विवाहिता व एलएलबी की छात्रा पर उसके पति के मामा व मामी ने बीच सड़क पर ही हमला बोल दिया। विवाहिता को दौड़ाकर पीटा गया। पीड़िता ने मारपीट की विडियो क्लिपिंग बनाने का भी दावा किया। सूचना देने के आधा घंटे बाद महिला पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने महिला थाने पर शिकायत दर्ज कराई है।
भिवानी निवासी महिला ने थाने पर शिकायत करते हुये बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में रोहतक के युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। चार बार पति ने अपनी मामी के बहकावे में आकर उसके साथ मारपीट की। मामले की रिपोर्ट थाने पर दर्ज कराई। वर्तमान में मामला कोर्ट में चल रहा है। पति से विवाद के कारण वह भिवानी में अपने मायके में ही रह रही है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह रोहतक के एक कॉलेज में एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वीरवार को कॉलेज की छुट्टी के बाद राजीव नगर में स्थित पटाखा फैक्ट्री में जा रही थी। बीच रास्ते में ही उसे पति के मामा व मामी मिले तथा बिना किसी वजह उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उसे दौड़ाकर पीटा गया। किसी तरह उसने जान बचाई। उसने मारपीट की मोबाइल से विडियो भी बनाई। मामले की सूचना महिला हेल्पलाइन पर दी। पुलिस करीब आधा घंटे बाद पहुंची। आरोपी तब तक फरार हो चुके थे। उसको उपचार के लिये सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
महिला ने शिकायत की है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
- सुनीता, महिला थाना, एसएचओ रोहतक

पुलिस कटवा रही चक्कर
पीड़िता का आरोप है कि पति के मामा व मामी पूर्व में भी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। उसने मामले की शिकायत सुखपुरा पुलिस चौकी से लेकर महिला थाना पुलिस से की मगर पुलिस कार्रवाई के बजाए चक्कर कटवा रही है। उसकी शिकायत पर अभी तक भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed