{"_id":"5a4febe34f1c1b32198b52a2","slug":"121515187171-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़कियों को रोहतक बेचने वाला बिहार पुलिस की गिरफ्त से फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग लड़कियों को रोहतक बेचने वाला बिहार पुलिस की गिरफ्त से फरार
Updated Sat, 06 Jan 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़कियों को रोहतक में बेचने वाला बिहार पुलिस की गिरफ्त से फरार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर रोहतक में बेचने वाला आरोपी सुरेंद्र बिहार पुलिस की गिरफ्त से भी फरार हो गया है। तीन दिन पहले ही बिहार में यह मामला सामने आया था। आरोपी बिहार में भी नाबालिग लड़कियों को बेच रहा था। जब बिहार पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी लड़कियों को छोड़कर फरार हो गया था।
बता दें कि 17 दिसंबर को गांधी कैंप के एक मकान से दो नाबालिग लड़कियां एक मकान से निकलकर सड़क पर आ गई थीं। लड़कियां बिहार के मोतीहार आदापुर जिले की रहने वाली थी। एक नाबालिग का आरोप था कि मैरिज ब्यूरो चलाने वाली एक महिला जबरन उसकी शादी करवाना चाहती है। महिला ने बच्ची को अपने घर में बंधक बनाकर रखा था। बाद में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। जांच में पता चला था कि बिहार का सुरेंद्र नाम के व्यक्ति ने नाबालिग को महिला को बेचा था। गांधी कैंप चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले सूचना मिली थी कि आरोपी सुरेंद्र को पकड़ने के लिए बिहार पुलिस ने दबिश दी है। मगर आरोपी मौके से फरार हो गया।