{"_id":"5a134af04f1c1b95188b52ff","slug":"121511213808-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के बाद चालक को डेढ़ घंटे तक बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट के बाद चालक को डेढ़ घंटे तक बनाया बंधक
Updated Tue, 21 Nov 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटपाट के बाद ट्रक चालक को बनाया बंधक
- कार में डेढ़ घंटे तक इधर से उधर घूमाते रहे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कार सवार बदमाशों ने कार बैंसी के पास पहले तो एक ट्रक चालक से लूटपाट की। इसके बाद उसे करीब डेढ़ घंटे तक कार में बंधक बनाकर इधर-उधर घुमाया। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में पवन निवासी राजगढ़ ने बताया कि वह ट्रक चालक है। पवन रविवार देर शाम अपने ट्रक में चिकनी मिट्टी भरकर यूपी के मुजफ्फरनगर जा रहे था। जब वह गांव बैंसी से आगे सड़क पर पहुंचा तो ट्रक के सामने अचानक एक कार आकर रुक गई। कार में से करीब पांच युवक उतरे और पवन को ट्रक के केबिन से खींच लिया। आरोपियों ने पवन की जेब से उनका पर्स और 22 हजार रुपये लूट लिये। इसके बाद पवन को बंधक बनाकर अपनी कार में बैठा लिया। करीब डेढ़ घंटे तक आरोपी पवन को इधर से उधर घूमाते रहे। कभी उसे जान से मारने की धमकी देते तो कभी उसके साथ मारपीट करते। बाद में आरोपियों ने पवन को एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया। जैसे तैसे करके पवन अपनी गाड़ी में पहुंचा। फिर पुलिस को वारदात की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस पवन के पास पहुंची और पूछताछ की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की कार का नंबर जुटाने में लगी है।