फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   स्कूल के अंदर घुसकर शिक्षिका से छेड़छाड़

स्कूल के अंदर घुसकर शिक्षिका से छेड़छाड़

Fri, 11 Aug 2017 02:07 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
स्कूल के अंदर घुसकर शिक्षिका से छेड़छाड़
स्कूल के अंदर घुसकर शिक्षिका से छेड़छाड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सदर थानाक्षेत्र के गांव घिलौड़ कलां में एक व्यक्ति ने सरकारी स्कूल के अंदर घुसकर शिक्षिका से छेड़खानी की है। जब शिक्षिका ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।

गांव सांघी निवासी एक महिला घिलौड़ कलां के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। शिक्षिका का कहना है कि वह वीरवार को स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही थी। तभी घिलोड़कला का संजय आया। शिक्षिका का आरोप है कि संजय ने उसे धमकी दी कि वह बच्चों को सही तरीके से नहीं पढ़ाती है। साथ ही व्यक्ति ने कहा कि उसकी बेटी को भी सही तरह से नहीं पढ़ाया जा रहा है। इस पर शिक्षिका ने कहा कि स्कूल में सभी बच्चों को अच्छी तरह से पढ़ाया जा रहा है। आरोप है कि संजय ने शिक्षिका का गलत नीयत से हाथ पकड़ लिया और धक्का मारकर उसे गिरा दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शिक्षिका का आरोप है कि संजय उसे जान से मारने की धमकी भी देकर गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed