{"_id":"59666e334f1c1b60608b45e6","slug":"121499885107-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सचिवालय में शराब पीने के आरोप में सात कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला सचिवालय में शराब पीने के आरोप में सात कर्मचारी निलंबित
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला सचिवालय के चुनाव कार्यालय मेें छुट्टी के बाद कुछ कर्मचारियों के शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जिला उपायुक्त ने सात कर्मचारियों को निलंबित कर एक अनुबंधित कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को जिला सचिवालय में कुछ कर्मचारियों के शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो शुक्रवार शाम को छुट्टी के बाद का बताया जा रहा था। वीडियो में बताया गया कि कुछ कर्मचारी चुनाव कार्यालय में बैठकर शराब पी रहे रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद डीसी ने मामले में संज्ञान लेते हुए शराब पी रहे पंचायती राज विभाग के चार तथा चुनाव विभाग के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। वहीं चुनाव आयोग कार्यालय में अनुबंध पर लगे एक कर्मचारी की सेवा समाप्त करने के आदेश दिए। उधर, डीसी डॉ. यश गर्ग ने कहा कि इस तरह की गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।