{"_id":"594eb75e4f1c1bcc4e8b4593","slug":"121498330974-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग छात्रा की फेसबुक वाल पर आपतिजनक टिप्पणी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नर्सिंग छात्रा की फेसबुक वाल पर आपतिजनक टिप्पणी
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
नर्सिंग छात्रा की फेसबुक वाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। दो युवकों ने दिल्ली में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा के फेसबुक खाते पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। हैरत की बात यह है कि जब एक आरोपी को पंचायत में माफी मांगने बुलाया गया तो वह यहां छात्रा और उसके परिवार को धमकी देकर फरार हो गया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बखेता निवासी युवती ने बताया कि वह बीए नर्सिंग की छात्रा है। दिल्ली के एक संस्थान से पढ़ाई कर रही है। उसका सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अकाउंट है। छात्रा का आरोप है कि 20 और 25 नवंबर 2016 को गांव के ही सुमित और इंद्र ने उसकी फेसबुक पोस्ट पर अश्लील टिप्पणी की। आरोपियों ने कई बार छात्रा को ऑनलाइन ही परेशान किया। जब आरोपियों की हरकतों में सुधार नहीं आया तो आरोपी छात्रा ने सारी बात परिजनों को बताई। छात्रा का कहना है कि 21 जून को सुमित अपने परिजनों के साथ आया जबकि दूसरा आरोपी इंद्र नहीं आया। न ही उसके परिवार से कोई सदस्य आया। पंचायत में आरोपी सुमित ने माफी मांगने की बजाए छात्रा और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने आरोपियों की टिप्पणी की कापी पुलिस को मुहैया करवा दी है। पुलिस ने छात्रा के बयान पर आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।