फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सात महीने में 1091 पर आई 4389 शिकायतें

सात महीने में 1091 पर आई 4389 शिकायतें

Wed, 22 Aug 2018 02:36 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
सात महीने में 1091 पर आई 4389 शिकायतें
सात महीने में 1091 पर आईं 4389 शिकायतें
विज्ञापन

-युवतियां हो रही जागरुक महिला हेल्पलाइन की ले रहीं मदद, 266 शिकायतों पर केस दर्ज हुआ
-महिला हेल्पलाइन के पास छेड़छाड़ के आए 589 मामले
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। युवतियां अब पहले से ज्यादा जागरूक हो चुकी हैं। वर्ष 2018 में सात महीने में महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर 4389 शिकायतें आ चुकी हैं। इन शिकायतों में से 266 शिकायतों पर केस दर्ज हो चुका है। 4389 मामलों में से सबसे ज्यादा 1422 केस घरेलू हिंसा के आए हैं। पहले जहां युवतियां किसी भी मामले में पुलिस के पास शिकायत करने से घबराती थीं। वहीं, अब 1091 पर दिनभर में 10 से 12 शिकायतें आ रही हैं।
महिला हेल्पलाइन के पास की गई शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। इन मामलों में संबधित पुलिस स्टेशन को इन्फॉर्म किया जाता है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता की सहायता करती है। इन सात महीनों में 589 छेड़छाड़ की शिकायतें आ चुकी हैं। इन सभी शिकायतों पर बाद में फीडबैक भी लिया जाता है।
विज्ञापन


इंक्वायरी कॉल के आए 785 मामले
महिला हेल्पलाइन में युवतियों और महिलाओं की शिकायतें सुनी भी जाती हैं या नहीं। यह चेक करने के लिए सात माह में 785 इंक्वायरी कॉल आ चुकी है। फोन पर पूछने पर बताया जाता है कि हमने तो चेक करने के लिए फोन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:::::
1091 पर आई सभी शिकायतों का तुरंत समाधान करने की कोशिश की जाती है। अधिकतर मामलों में शिकायतकर्ता आरोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं करवाना चाहते। ऐसी स्थिति में दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाया जाता है और आरोपी को धमकाकर छोड़ दिया जाता है।
-सुमन बाला, इंचार्ज, महिला हेल्पलाइन

सात माह में आए ये मामले
छेड़छाड़ : 589
घरेलू हिंसा : 1422
इन्क्वायरी कॉल : 785
मिस कॉल : 350
ब्लैंक कॉल : 874
अन्य कॉल : 275
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed