फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   न्यायालय में तैनात कापी एग्जामिनर को 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

न्यायालय में तैनात कापी एग्जामिनर को 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Thu, 24 May 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
न्यायालय में तैनात कापी एग्जामिनर को 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
अदालत में तैनात कॉपी एग्जामिनर को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
विज्ञापन

- मुकदमे में फैसला कराने की एवज में मांगे थे 18 हजार रुपये
- 10 हजार रुपये पहले ही ले चुका था आरोपी कर्मचारी

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जिला न्यायालय रोहतक की नकल शाखा में नियुक्त कॉपी एग्जामिनर को राज्य चौकसी ब्यूरो ने बुधवार को आठ हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
राज्य चौकसी ब्यूरो के अनुसार पॉनीपत निवासी अशोक मखीजा ने ब्यूरो में शिकायत करते हुए बताया था कि उसका तथा उसकी पत्नी का केस अतिरिक्त न्यायालय कम वक्फ ट्रिब्यूनल रोहतक में चल रहा है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व ही कोर्ट की नकल शाखा में तैनात कापी एग्जामिनर महावीर मित्तल ने मुकदमे में उनके पक्ष में फ ैसला कराने के बदले 18 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिस पर दस हजार रुपये पूर्व में ही एग्जामिनर को दे दिए गए थे। बाकी बचे आठ हजार रुपये दिए जाने थे। मामला दर्ज करने के बाद विशेष टीम गठित की गई। बुधवार को दोपहर के समय अशोक को पाउडर लगे नोट देकर आरोपी के पास भेजा गया। जिस समय अशोक रुपये दे रहा था टीम ने रंगे हाथ महावीर को पकड़ लिया। आरोपी के पास से आठ हजार रुपये भी बरामद किए गए। डीएसपी का कहना है कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व में ऐसे मामले
कोर्ट में कार्यरत कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने का यह कोई पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पूर्व ही कोर्ट में कार्यरत एक कर्मचारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा गया था। इसके अलावा कई अन्य भी कर्मचारी व अधिकारियों को चौकसी ब्यूरो पकड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
डीएसपी राज्य चौकसी ब्यूरो ने बताया कि यदि कोई किसी भी मामले में रिश्वत मांग रहा है तो उसकी सूचना 9050008241, 9050008242, 9050910571, 9050910572 इन नंबरों पर दी जा सकती है। टीम आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने का प्रयास करेगी।


फोटो परिचय
-------
आरओएच -12 व 123
टीम के साथ पकड़ा गया आरोपी
----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed