{"_id":"5aecc6e34f1c1b9b098b81f1","slug":"11525466851-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरेंद्र हत्याकांड : चुनावी रंजिश में किया गया था एलएलबी के छात्र का मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीरेंद्र हत्याकांड : चुनावी रंजिश में किया गया था एलएलबी के छात्र का मर्डर
Updated Sat, 05 May 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो परिचय : पकड़ा गए आरोपी व पीसी करते एसपी।
चुनावी रंजिश में किया गया था एलएलबी के छात्र का मर्डर
एवीटी के हाथ लगी बड़ी सफलता, नेशनल बॉक्सर विक्की समेत पांच गिरफ्तार
हत्याकांड में इंटर, बीए के छात्र भी रहे शामिल, एसपी ने प्रेस वार्ता कर किया मामले का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एएसआई के बेटे व एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र की हत्या एनएसयूआई के चुनाव को लेकर की गई थी। एवीटी ने पूर्व में राष्ट्र स्तरीय बॉक्सिंग खिलाड़ी रहे विक्की बॉक्सर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया। हालांकि अभी हत्या में प्रयुक्त हथियार व कार बरामद नहीं हो सकी है।
एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने एवीटी कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि दो दिन पूर्व ही माजरा गांव निवासी एएसआई राजबीर की शीला बाईपास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने कुख्यात विक्की बॉक्सर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि मामले की जांच एवीटी प्रभारी मनोज वर्मा व उनकी टीम को सौंपी गई थी। एवीटी ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपी सोनीपत के जसराणा गांव निवासी विजय बॉक्सर, निंदाना गांव निवासी राहुल, खरक जाटान निवासी दीपक उर्फ गुरु, सोनीपत के भैंसवान गांव निवासी अमर उर्फ हार्दिक, शीला बाईपास निवासी विक्की बॉक्सर को गिरफ्तार कर लिया। विकी बॉक्सिंग का एक उम्दा खिलाड़ी रहा है। इसके बॉक्सिंग के गेम से ही प्रभावित होकर इसके बाकी बॉक्सिंग के साथियों व अन्य लोगों ने उसका नाम बॉक्सर रख दिया। आरोपी ने सन् 2009 में जूनियर नेशनल प्रतियोगिता देहरादून में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था और स्टेट लेवल पर भी 2 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीत रखे है।
एसपी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि वीरेंद्र व उसके साथियों का बीती 23 अप्रैल को विक्की के साथी दीपक उर्फ गुरु के साथ किशोरी कॉलेज के सामने झगड़ा हो गया था। दरअसल, दीपक उर्फ गुरु नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। जबकि वीरेद्र पहले से ही यूनियन से जुड़ा था। इसको लेकर ही दीपक व वीरेंद्र के बीच रंजिश पनपी थी। इसी रंजिश में हत्याकांड को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल व कार को बरामद करने का प्रयास कर रही है। जल्द बरामद करने का दावा किया।
विज्ञापन
--
अर्बन एस्टेट थाने पर दर्ज हुआ था मुकदमा
एसपी ने बताया कि किशोरी कालेज के सामने झगड़े के बाद 25 अप्रैल को बाबा मस्तनाथ के आगे दोनों पक्ष समझौते के लिए एकत्रित हुए थे। मगर यहां भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। जिसमें वीरेंद्र के अलावा विकास व अन्य के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने पर मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
----------
विक्की बॉक्सर के घर पर बनी थी वीरेंद्र हत्याकांड की योजना
विक्की की कार में सवार होकर ही पहुंचे थे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एलएलबी के छात्र वीरेंद्र हत्याकांड की योजना कुख्यात विक्की बॉक्सर के घर पर ही बनी थी। दिन से ही वीरेंद्र को मारने की प्लानिंग थी मगर मौका नहीं लग सका था। पकड़े गए आरोपियों में क क्षा 12 से लेकर बीए तक के छात्र भी शामिल हैं।
एसपी ने बताया कि छात्र वीरेंद्र की हत्या वाले दिन सभी आरोपी विक्की बॉक्सर के घर पर ही एकत्रित हुए थे। यहीं पर वीरेंद्र की हत्या की योजना तैयार की गई थी। दिन में ही वीरेंद्र को मारने के लिए विक्की व उसके साथी घूम रहे थे। मगर वीरेंद्र नहीं मिल पा रहा था। शाम के समय वह शीला बाईपास पर मिला। जहां पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। वीरेंद्र को पांच गोली मारी गई थी।
पकड़े गए आरोपियों में विजय बॉक्सर जहां बीए कर चुका है। राहुल वहीं जाट कॉलेज से बीएससी करने के बाद एमएससी में प्रवेश की तैयारी कर रहा है। दीपक उर्फ गुरु बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। अमर उर्फ हार्दिक इंटर का छात्र है। जबकि विक्की बॉक्सर बीए कर चुका है।
----------
विक्की ने कर लिया था राजेश सरकारी गैंग ज्वाइन
रोहतक।
एसपी ने बताया कि वर्ष 2011 में विक्की बॉक्सर ने अपराध जगत में कदम रखा और अपने दोस्त के साथ मिलकर मोनू निवासी जुलाना का कत्ल किया था। आरोपी ने बाद में राजेश सरकारी गैंग ज्वाइन कर लिया। सरकारी की मां जब बीमार होने के कारण पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल थी तब विक्की बॉक्सर ने सरकारी की मां के लिए रक्त दान किया और राजेश सरकारी का विश्वसनीय साथी बन गया। वर्ष 2017 में विक्की बॉक्सर एम्बुलेंस में सवार होकर ब्रह्मणवास निवासी भंडारी कोे जिन्द्रान रोड पर गोली मारी थी जिसमे भंडारी को 5 गोलियां लगी थी जिसमें भंडारी बच गया था। भंडारी जो बिदरो गैंग का सक्रिय सदस्य है और फिलहाल सुनारिया जेल में बंद है।