फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अजायब से अपहरण की गई लड़की का नहीं लगा सुराग, एसपी आवास पर पहुंचे परिजन

अजायब से अपहरण की गई लड़की का नहीं लगा सुराग, एसपी आवास पर पहुंचे परिजन

Mon, 16 Apr 2018 02:52 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
अजायब से अपहरण की गई लड़की का नहीं लगा सुराग, एसपी आवास पर पहुंचे परिजन
अजायब से अपहरण की गई लड़की का नहीं लगा सुराग, एसपी आवास पर पहुंचे परिजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
महम के गांव अजायब से अपहरण की गई युवती के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों के बारे में बताने के बावजूद पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।
आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष रविवार को एसपी आवास पहुंचा। यहां पर उनकी एसपी से मुलाकात नहीं हो सकी। लड़की की मां का कहना है कि 29 मार्च को उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण हो गया था। परिजनों ने सोनू नाम के युवक पर अपहरण का आरोप लगाया था। साथ ही सचिन पर सोनू को पनाह देने का आरोप लगाया था। अब परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले में कोई सुनवाई नहीं कर रही है। जब भी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में जाते है तो पुलिस लताड़ लगाकर भगा देती है। इसी से परेशान होकर परिजन एसपी पंकज नैन से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। लेकिन एसपी से मुलाकात नहीं होने पर अन्य पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

--------
फोटो कैप्सन 15 एमएचएम 2 महम के शिक्षण संस्थान में एसपी से मिलने का इंतजार करते फरियादी

घंटो इंतजार के बाद भी एसपी से मुलाकात नहीं कर पाए ग्रामीण
महम। सिंघवा और अजायब गांव के ग्रामीण एसपी पंकज नैन से मिलने के लिए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान आए थे। लेकिन एसपी की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने थाने में मिलने का आश्वासन देकर मिलने नहीं दिया। ग्रामीण थाने में एसपी से मिलने का इंतजार करते रहे लेकिन एसपी पंकज नैन सीधे निकल गए। जिससे ग्रामीण मायूस नजर आए। एसपी से मिलने आए ग्रामीण धर्मेंद्र, सुरेश, रोशन, रणधीर, भूप, दयानन्द, राममेहर, रामकुवार, जयकरण, विजेंद्र ने बताया कि गांव अजायब से कुछ दिन पहले एक छात्रा गायब हुई थी। जिसमें पुलिस निर्दोषों को हिरासत में लेकर र्टाचर कर रही है। इसी मामले में स्थानीय अधिकारियों को गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

मदीना से सातवीं की छात्रा के अपहरण का आरोप, केस दर्ज
महम।
कस्बे के गांव मदीना से सातवीं कक्षा की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा के परिजनों ने यूपी के एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दी शिकायत में छात्रा की मां ने बताया कि लापता लड़की अपनी सहेली के घर गांव अजायब गई थी। शनिवार शाम करीब सात बजे लापता हो गई। लड़की को तलाश करने के लिए आसपास पूछताछ की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। जहां से लड़की गायब हुई है उसकी के पास गांव प्रगति जिला कासगंज उत्तर प्रदेश निवासी सलेन्द्र पुत्र सोरण रहता था। वह बहला फुसला कर लड़की को अपने साथ ले गया।
मां की डांट सुनकर सहेली के साथ घर से गई थी छात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कलानौर से लापता हुई छात्राओं की बरामदगी के बाद रविवार को नया मोड़ आ गया। जांच में पता चला कि परीक्षा के चलते एक छात्रा की मां ने उसे डांट लगा दी थी। इससे नाराज होकर छात्रा अपनी सहेली को भी साथ ले गई थी। इसके बाद वह दिल्ली पहुंची। फिर यहां से हरिद्वार व नीलकंठ। बाद में रामपुर आकर किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने दोनों छात्राओं के बयान दर्ज करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

बता दें कि 31 मार्च को कलानौर कस्बे से दसवीं क्लास की दो छात्राएं लापता हो गई थीं। पुलिस ने छात्राओं को यूपी के रामपुर बरामद किया था। जांच अधिकारी एएसआई सुशील ने बताया कि एक छात्रा के दसवीं के पेपर चल रहे थे। पढ़ाई नहीं करने पर उसकी मां ने उसे डांट दिया था। इस कारण वह अपने सहेली के साथ घर से चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed