फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   25 नाके लगा 1291 वाहनों की जांच, 244 चालान काटे

25 नाके लगा 1291 वाहनों की जांच, 244 चालान काटे

Mon, 26 Jun 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
25 नाके लगा 1291 वाहनों की जांच, 244 चालान काटे
25 नाके लगा 1291 वाहनों की जांच, 244 चालान काटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले में शनिवार रात पुलिस प्रशासन की तरफ से नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान 493 पुलिसकर्मियों ने 1291 वाहनों की जांच की। रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान 25 जगह नाकाबंदी कर यातायात नियम तोड़ने वालों के करीब 244 चालान काटे। अभियान में पुलिस की 35 गाड़ियों के साथ-साथ पैदल गश्त पार्टी और राइडर भी शामिल रहे। इस दौरान अनजान लोगों से पूछताछ कर उनके पर्चा अजनबी जारी किए गए। वहीं जीआरपी ने भी नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान विकास नगर निवासी नीरज उर्फ योगी को प्लेटफार्म नंबर आठ से चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं अभियान के दौरान पुलिस के हाथ ज्यादातर अवैध रूप से शराब बेचने वाले भी लगे। माडल टाउन थाना पुलिस ने सेक्टर-18 स्थित एक कार शोरूम के निकट से रोहतक के गांव कटेसरा निवासी राजेश को 54 पव्वे देसी शराब के साथ काबू किया है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने भगत सिंह चौक के निकट से शराब बेचते कई लोगों को गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने हिसार-जयपुर ट्रेन से सफेद कट्टे में रखी 14 बोतल देसी शराब बरामद की। पुलिस ने सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed