{"_id":"5cb37d04bdec22142f01c07b","slug":"111555266820-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर शोभायात्रा पर पथराव के बाद मची भगदड़, तीन लोग चोटिल, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंबेडकर शोभायात्रा पर पथराव के बाद मची भगदड़, तीन लोग चोटिल, तनाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल (रेवाड़ी)। बावल कस्बे में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर रविवार को निकाली जा रही शोभायात्रा का कुछ युवकों ने रास्ता रोक दिया। आयोजकों के विरोध करने पर हुए पथराव तीन लोग घायल हो गए। शोभायात्रा में महिलाओं के साथ कथित तौर पर बदसलूकी भी की गई। इसके चलते शोभायात्रा में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक, डीएसपी व बावल थाना प्रभारी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने थाना परिसर में धरना दिया। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आंबेडकर सेवा समिति के प्रधान चेतराम की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद समेत चार अन्य के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बे में तनाव होने पर पुलिस बल के साथ ही चुनाव ड्यूटी पर आई बीएसएफ की टुकड़ी भी तैनात कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार बावल आंबेडकर सेवा समिति व सैनी युवा संगठन की ओर से सुबह डॉ. आंबेडकर व ज्योतिबा राव फुले की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। सुबह करीब साढ़े 9 बजे शहर के वार्ड नंबर-8 से शुरू हुई शोभायात्रा तिहाड़ा रोड होते हुए सैनी सभा पहुंची। वहां से वाल्मीकि मोहल्ले की तरफ जैसे ही रवाना हुई। मोहल्ला जटवाड़ा के पास कार से आए कुछ स्थानीय युवकों ने यात्रा को रोक लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक नशे में थे। इससे पहले यात्रा में शामिल लोग कुछ समझ पाते, युवकों ने गाली-गलौच शुरू कर दी। आंबेडकर सेवा समिति के प्रधान चेतराम जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो युवकों ने उन पर हमला कर शोभायात्रा पर पथराव कर दिया। पथराव में चेतराम समेत तीन लोग चोटिल हो गए। आरोप है कि युवकों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी भी। इससे वहां भगदड़ मच गई। शोभायात्रा में पथराव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा व डीएसपी जयसिंह भी पहुंच गए। समिति के लोगों ने शोभायात्रा को बीच में रोक कर बावल थाना परिसर में धरना शुरू कर दिया। पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद समिति के सदस्यों ने करीब दो घंटे बाद दोबारा शोभायात्रा शुरू की। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ एमएल रंगा, पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल भी मौके पर पहुंच गए। मामले में पुलिस ने सोनू, मोनू, संजय, देवेंद्र, सतपाल व चार अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
सूचना के बाद भी नहीं मिली सुरक्षा
घटना के करीब दो घंटे बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू की गई आंबेडकर यात्रा प्राणपुरा रोड स्थित आंबेडकर पार्क में संपन्न हुई। जहां वक्ताओं ने घटना की निंदा करते कहा कि पुलिस प्रशासन को पहले ही सूचना दे दी गई, लेकिन कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। इससेे पहले भी इस प्रकार की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
शोभायात्रा पर पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। रास्ता रोकने वाले युवक नशे में थे। सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को काबू किया गया है। फिलहाल स्थित नियंत्रण में है। ऐहतियात के तौर पर कस्बे में पुलिस को तैनात कर दिया गया है।
- जयसिंह, डीएसपी बावल