{"_id":"5c1941c0bdec2256da22f3c1","slug":"111545159104-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब फल फूल रहा नशे का काला कारोबार, 450 नशीली गोलियां व 2","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खूब फल फूल रहा नशे का काला कारोबार, 450 नशीली गोलियां व 2
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
450 नशीली गोलियां और 286 कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार
यमुनानगर। यूपी व हिमाचल की सीमा से सटा होने पर जिले में नशे का काला कारोबार खूब फल फूल रहा है। नशा तस्कर यूपी और हिमाचल से नशीली पदार्थ व दवाइयां लेकर आते है और यहां पर सप्लाई करते है। ऐसा ही एक आरोपी सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी से नशीली दवाईयों की तस्करी कर उसे साढौरा ले जा रहा था। लेकिन बीच रास्ते जगाधरी में सीआईए वन की टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से 286 कैप्सूल प्रोक्सोवन व 450 गोलियां एलप्रजोलम आईपी की मिली है। ये नशीली दवाई सरकार द्वारा प्रतिबंधित है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया।
बॉक्स
जडौदा गेट के नजदीक किया काबू :
सीआईए-वन के इंचार्ज राकेश मटोरिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक नशे की दवाईयां लेकर यूपी से जगाधरी से होता हुआ साढौरा की तरफ जाएगा। सब इंस्पेक्टर मनोज वालिया के नेतृत्व में गठित टीम ने जगाधरी के जडौदा गेट के नजदीक से नाकाबंदी की। तभी एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 286 कैप्सूल प्रोक्सोवन, एलप्रजोलम आईपी की 450 गोलियां बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान सादिकपुर निवासी गुरदीप उर्फ नीरज के नाम से हुई। पुलिस ने मौके पर ड्रग कंट्रोलर को बुलाया। जिन्होंने गोलियों व कैप्सूल की जांच की। जांच के बाद उन्होंने बताया कि ये नशीली दवाइयां है और इन पर प्रतिबंध लगा हुआ है।
बॉक्स
रिमांड में होंगे खुलासे :
सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में आरोपी से यह पूछताछ की जाएगी कि वह नशीले पदार्थ कहा से लाता था और किसे सप्लाई करता था। पूछताछ में आरोपी से अन्य खुलासे भी हो सकते है।
विज्ञापन
फोटो : 26