{"_id":"5b05d8c24f1c1b5b798b6165","slug":"111527109826-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ को लेकर वीसी कार्यालय पर विद्यार्थियों का हंगमा, वीसी ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ को लेकर वीसी कार्यालय पर विद्यार्थियों का हंगमा, वीसी ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन
Updated Thu, 24 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो : वीएस 1 : कैप्शन : कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते विद्यार्थी।
छेड़छाड़ को लेकर वीसी कार्यालय पर विद्यार्थियों का हंगमा, वीसी ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन
- मंगलवार रात हॉस्टल जा रही विधि विभाग की छात्राओं से कार सवारों ने की थी अभद्रता
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
एमडीयू कैंपस में विधि विभाग की छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना को लेकर बुधवार को विद्यार्थियों ने वीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यहां करीब आधे घंटे नारेबाजी के बाद पहचान पत्र जांच कर ही विद्यार्थियों को वीसी कार्यालय में प्रवेश करने दिया गया। इनमें से पीड़ित छात्राओं को ही वीसी से मिलवाया गया। यहां करीब 20 मिनट हुई जोरदार बहस के बाद वीसी ने छात्राओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वीसी से मिली छात्रों का कहना है कि कैंपस में बेटियां अनसेफ हैं। बाहरी युवा कैंपस में आकर छात्राओं से अभद्रता करते हैं। काले शीशे लगी कारों पर कोई बैन नहीं हैं। इनमें सबसे ज्यादा खतरा है। कार कौन चला रहा है या कोई क्या कर रहा है, कुछ नजर नहीं आता है। इन पर रोक लगनी चाहिए। मंगलवार रात 0077 नंबर की फॉर्च्यूनर कार सवारों को सुरक्षा कर्मचारियों ने सूचना मिलने के बाद भी नहीं रोका। इस बारे में पुलिस कंट्रोल रूम में भी फोन किया गया। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर ने बेटियों की सुरक्षा करने के बजाय उनसे अभद्रता की। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कैंपस में बेहतर व्यवस्था की जाए। कैंपस में कहीं लाइट, सीसीटीवी की व्यवस्था नहीं है। छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर जल्द कार्रवाई की जाए। एंटी सेक्सुअल हैरेसमेंट कमेटी को सक्रिय किया जाए। ये मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा। वीसी प्रो. बिजेंद्र कुमार पूनिया ने समस्या सुनने के बाद छात्राओं को शीघ्र ही व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।
वीसी बोले, विद्यार्थियों की सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम
रोहतक। इधर, वीसी का कहना है कि कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं। विवि विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में विवि सुरक्षा कार्यालय के दो सुरक्षा वाहन रोजाना शाम को परिसर में पैट्रोलिंग करते हैं। विवि के गेट नंबर दो से छात्राओं के हॉस्टल तक एक सुरक्षा वाहन व दूसरा वाहन एमडीयू गेट नंबर एक से कैंपस के मुख्य मार्गों पर पैट्रोलिंग करता है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के गुलाब उद्यान गेट पर पुरुष सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं। इसके अलावा शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक महिला सुरक्षा कर्मी भी विशेष रूप से तैनात की जा रही हैं। विश्वविद्यालय सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सेंट्रलाइज्ड सिक्योरिटी कंट्रोल रूम की स्थापना की जा रही है। इसके जरिए पूरे कैंपस को सीसीटीवी कवरेज में लिया जाएगा।
मंगलवार देर शाम सामने आए छात्राओं से अभद्रता के मामले में पुलिस में केस दर्ज करवा दिया गया है। विश्वविद्यालय में कार्यस्थल पर महिला के विरुद्ध हिंसा एवं यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति की ओर से छात्राओं की शिकायत पर सुनवाई भी की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन विशेष तौर पर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर संवेदी है। पुलिस प्रशासन से भी विश्वविद्यालय प्रशासन निरंतर संपर्क में है।