फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शरारती तत्वों ने रेलवे के ठेकेदार की गर्भवती समेत दो महिला मजदूरो ंके साथ की मारपीट

शरारती तत्वों ने रेलवे के ठेकेदार की गर्भवती समेत दो महिला मजदूरो ंके साथ की मारपीट

Sat, 05 May 2018 02:20 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने रेलवे के ठेकेदार की गर्भवती समेत दो महिला मजदूरो ंके साथ की मारपीट
फोटो परिचय
विज्ञापन

एमए-6
घायल महिला भागवती ।

गर्भवती सहित दो महिला मजदूरों के साथ मारपीट, हंगामा
- शिव कॉलोनी में आरसीसी बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहा रेलवे विभाग
- गुस्साए मजदूरों ने किया हंगामा, सूचना पाते ही जीआरपी भी मौके पर पहुंची

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शरारती तत्वों ने शिव कॉलोनी में रेलवे की बाउंड्रीवाल का निर्माण कर रही दो महिला मजदूरों के साथ मारपीट की। यहीं नहीं गर्भवती महिला मजदूर को दौड़ाकर पीटा गया। घटना के विरोध में मजदूरों ने हंगामा किया। साथ ही कार्य करने से इनकार कर दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा किसी तरह मामला शांत कराया।

ठेकेदार विकास कुमार ने बताया कि शिव कालोनी में रेलवे विभाग आरसीसी बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहा है। ताकि रेलवे ट्रैक पर पशुओं की आवाजाही बंद हो सके। पिछले कई दिन से निर्माण कार्य चल रहा है। बताया कि शुक्रवार को भी मजदूर निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी बीच दो शरारती युवक पहुंचे तथा महिला मजदूर भागवती व प्रीति की खूब पिटाई की। कहा कि आज मजदूरों को कार्य करना सिखाया जाएगा। जबकि भागवती गर्भवती है। उसे दौड़ाकर पीटा गया। बाद में मामले की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के विरोध में मजदूरों ने कार्य करने से इनकार कर दिया। शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर खूब हंगामा किया। मामले की सूचना पाते ही जीआरपी मौके पर पहुंची तथा किसी तरह मामला शांत कराया। जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर मजदूरों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


वर्जन
मजदूरों के साथ मारपीट की सूचना मिली है। एएसआई व अन्य पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
- नरेंद्र सिंह, एसएचओ, जीआरपी

कर्मचारीं व मजदूर नहीं है सुरक्षित
रेलवे के कर्मचारी व मजदूर सुरक्षित नहीं है। पंद्रह दिन पूर्व ही सिंह पुरा में रेलवे के कर्मचारी के साथ मारपीट की गई थी। अब महिला मजदूरों को पीटा गया है। रेलवे कर्मचारियों को पीटने के मामले में पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed