फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चार घंटे बाद दी मरीज के मौत की सूचना, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

चार घंटे बाद दी मरीज के मौत की सूचना, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

Sat, 24 Feb 2018 03:28 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
चार घंटे बाद दी मरीज के मौत की सूचना, परिजनों ने किया जमकर हंगामा
परिजनों ने पुराना बस स्टैंड स्थित एक निजी अस्पताल प्रशासन पर लगाया उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुराने बस स्टैंड स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुुंची। इसके बाद मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किये गये। परिजनों का आरोप है कि मरीज की मौत के चार घंटे बाद भी अस्पताल प्रशासन ने उन्हें जानकारी नहीं दी।

सिंहपुरा गांव के रोशन को पेट दर्द होने की शिकायत पर परिजनों ने उसे पुराना बस स्टैंड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रोशन की तबियत लगातार बिगड़ रही थी। हालत में सुधार नहीं होने के कारण परिजनों ने रोशन को गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में ले जाने की तैयारी की। शुक्रवार सुबह पता चला कि रोशन की मौत हो चुकी है। परिजनों का आरोप है कि रोशन की सुबह सात बजे मौत हो गई थी। इसके बावजूद सुबह ग्यारह बजे तक परिजनों को कोई सूचना नहीं दी गई। इस बात को लेकर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। परिजनों का आरोप था कि चार दिन तक उपचाराधीन होने के बावजूद डॉक्टरों ने उन्हें रोशन की बीमारी के बारे में नहीं बताया। अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को समझाने का काफी प्रयास लेकिन वह नहीं माने। मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। फिर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत की। पुलिस ने परिजनों को मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मृतक के परिजन शांत हुए। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिये है। मृतक रोशन की एक बेटी और एक बेटा है। मामले में शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed