फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ऑटो चालक की गला घोंटकर हत्या, हाथ चुन्नी व पैर फीते से बांधकर शव नहर में फेंका

ऑटो चालक की गला घोंटकर हत्या, हाथ चुन्नी व पैर फीते से बांधकर शव नहर में फेंका

Sat, 24 Feb 2018 03:20 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
ऑटो चालक की गला घोंटकर हत्या, हाथ चुन्नी व पैर फीते से बांधकर शव नहर में फेंका
ऑटो चालक की गला घोंटकर हत्या, हाथ चुन्नी व पैर फीते से बांधकर शव नहर में फेंका
विज्ञापन

- शुक्रवार सुबह गांव सिंहपुरा स्थित नहर के किनारे मिला शव, निंदाना गांव का रहने वाला था मृतक

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
गांव निंदाना निवासी एक ऑटो चालक की बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शव के हाथ चुन्नी और पैर जूतों के फीते से बांधकर उसे गांव सिंहपुरा स्थित नहर में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह नहर में शव मिलने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। इस संबंध में सदर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सिंहपुरा खुर्द के सरपंच अनूप ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि ड्रेन नंबर आठ में एक युवक का शव पड़ा है। इसके बाद वह अन्य ग्रामीणों के साथ नहर पर पहुंचे तो यहां किनारे पर युवक का शव पड़ा था। मृतक के हाथ चुन्नी जबकि पैर जूतों के फीते से बंधे थे। इसके बाद सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में सदर थाना प्रभारी मंजीत टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया।
विज्ञापन


तलाश करते परिजन पहुंचे थाने
शव मिलने की सूचना जैसे ही जिले के संबंधित थानों और चौकियों में भेजी गई तो मृतक के परिजन थाने में पहुंच गये। मृतक की पहचान गांव निंदाना निवासी 27 वर्षीय प्रवीण पुत्र ओमप्रकाश के रुप में हुई। पुलिस के मुताबिक प्रवीण काफी समय से रोहतक के सूर्य नगर में अपनी मौसी सुमित्रा के घर अपने भाई अंकित के साथ रहता था। उसका भाई दसवीं कक्षा में पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन से लापता था प्रवीण, नहीं थी किसी से रंजिश
पुलिस को दिये बयान में परिजनों ने बताया कि प्रवीण घर से चार दिनों से लापता था। परिजनों रिश्तेदारों और दोस्तों के घर उसकी तलाश कर रहे थे। लापता होने के बाद से ही प्रवीण का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। सदर थाने में पहुंचे मृतक के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। हालांकि पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई है। ताकि पता चल सके कि वारदात से पहले उसकी किससे बात हुई थी।


लापता होने के बाद से ही ऑटो का भी सुराग नहीं
पुलिस मामले की कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच में सामने आया कि मृतक का ऑटो भी नहीं मिला है। उसकी भी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका गया है। आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के बाद प्रवीण की हत्या की गई है। वहीं, प्रवीण की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी मां नीलम का रो रोकर बुरा हाल है। मामले में सदर थाना प्रभारी मंजीत ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed