{"_id":"598f71704f1c1b51368b4cc7","slug":"111502572912-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कर्मी के गले से चेन तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कर्मी के गले से चेन तोड़ी
Updated Sun, 13 Aug 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कर्मी के गले से चेन तोड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बाइक सवार दो युवकों ने शनिवार दोपहर को सेक्टर तीन में बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कर्मी के गले से सोने की चेन तोड़ ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में झज्जर के विकास नगर निवासी कमला देवी ने बताया कि वह बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी है। कमला का कहना है कि वह दोपहर को तिलक नगर में अपनी देवरानी के पास आई थी। जब कमला देवी सेक्टर-2 की तरफ से मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो पीछे से दो अलग अलग बाइक पर दो युवक आए। दोनों युवकों ने महिला के बगल में बाइक चलानी शुरू कर दी। अचानक एक युवक ने महिला के गले से चेन तोड़ ली। महिला ने आरोपी को पकड़ने के लिए शोर भी मचाया लेकिन जब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। इसके बाद महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।