{"_id":"595be0a74f1c1baa2a8b470f","slug":"111499193511-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेवी में नौकरी लगाने के नाम पर दो लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेवी में नौकरी लगाने के नाम पर दो लाख ठगे
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांव चिल्हड़ निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसी समेत दो लोगों के खिलाफ करीब दो लाख की धोखाधड़ी की शिकायत दी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके बेटे की मर्चेंट नेवी में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव चिल्हड़ निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उसका बेटे अमित को नौकरी लगवाने के लिए उसके पड़ोसी और गांव के ही एक अन्य व्यक्ति ने नेवी में नौकरी लगवाने को कहा। इसके एवज में दोनों ने 2 लाख रुपये लगने की भी बात कही। कृष्ण कुमार ने बताया कि बीते साल 16 मार्च को दोनों ने पहले एडवांस के नाम पर 20 हजार रुपये और फिर 1.75 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद भी नौकरी नहीं लगवाई और दी रकम वापस लेने के लिए फोन लगाया तो आरोपी उसकी फोन कॉल भी रिसीव नहीं कर रहे। यही नहीं बाद में रकम देने से भी मना कर दिया। पैसे लेने के बाद उसके बेटे को न तो नौकरी लगाया और नहीं पैसे वापस दिए। पहले दोनों पैसे लौटाने का आश्वासन देते रहे, परंतु बाद में पैसे देने से इंकार कर दिया। कृष्ण कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।