फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नहर में नहाने कूदा नाबालिग बहा

नहर में नहाने कूदा नाबालिग बहा

Sun, 18 Jun 2017 01:48 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
नहर में नहाने कूदा नाबालिग बहा
नहर में नहाने कूदा नाबालिग बहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। तैरना नहीं आने के बावजूद एक नाबालिग शनिवार दोपहर को आईजी आफिस के पास जेएलएन नहर में कूद गया। दोस्तों के सामने ही वह नहर में बह गया। देर शाम तक गोताखोर और पुलिस नहर में उसकी तलाश करती रही लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सूचना मिलते ही एसडीएम अरविंद मल्हान भी मौके पर पहुंचे। नाबालिग रोजगार की तलाश में आगरा से यहां आया था।
अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित गांव जुरेला निवासी सूरजभान का 15 वर्षीय बेटा अमित उर्फ अनिल करीब चार महीने पहले रोहतक आया था। अमित शनिवार दोपहर को स्थानीय सिम खरीदने के लिए अपने दोस्त गौरव, अजय और अरविंद के साथ अस्थल बोहर आया था, ताकि उत्तर प्रदेश का सिम बंद करके स्थानीय सिम का इस्तेमाल कर सके। दोस्तों ने बताया कि जब वह आईजी आफिस के पास जेएनएल नहर पर पहुंचा तो नहाने की बात कहने लगा। दोस्तों को पता था कि अमित तैरना नहीं जानता, दोस्त भी तैरना नहीं जानते थे। इस कारण दोस्तों ने नहर में नहाने से इनकार कर दिया। दोस्तों के मना करने के बाद भी अमित नहाने की जिद पर अड़ गया। इसके बाद अमित ने नहर में छलांग लगा दी। दोस्तों ने बताया कि एक बार कूदने के बाद अमित दोबारा ऊपर नहीं आया। जब अमित काफी देर तक पानी के ऊपर नहीं आया तो उसके दोस्तों ने शोर मचाया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में एसडीएम अरविंद मल्हान और अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुुंच गई। पुलिस ने अपने स्तर पर अमित को तलाश किया, मगर वह नहर में नहीं मिला।
विज्ञापन


दोस्तों का ध्यान भटका तो कूद गया नहर में
दरअसल, अमित को नहर में नहाने से मना करने के बाद उसके दोस्त नहाने वाले अन्य लोगों का अपने मोबाइल में वीडियो बना रहे थे। जैसे ही वे वीडियो बनाते हुए थोड़ा अलग हुए अचानक अमित ने नहर में छलांग लगा दी। जबकि अमित के दोस्तों ने उसे परिजनों से पिटाई का डर दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल एक युवक कूदा बचाने
दोपहर को नहर में नहाने वालों भीड़ लगी रहती है। जब अमित नहर में डूबा तो उसे बचाने का प्रयास केवल एक ही युवक ने किया। मोहम्मद सौदल नाम का युवक अमित के नहर में कूदने के साथ ही उसे बचाने नहर में कूद गया। सौदल को पता था कि अमित तैरना नहीं जानता। क्योंकि अमित ने पहले सौदल से ही तैरना न आने और नहर में नहाने की इच्छा बताई थी। सौदल ने रस्सी पकड़कर काफी देर तक अमित की पानी में तलाश की। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अमित के दोस्तों ने गोताखोर के देरी से आने का आरोप लगाया है।

कन्हेली हेड तक नहर में चला सर्च अभियान
परिजनों की मानें तो अमित के बहने के काफी देर बाद गोताखोर मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस, गोताखोर और अन्य लोगों ने करीब दो किलोमीटर दूर कन्हेली हेड तक नहर में सर्च अभियान चलाया। रात करीब आठ बजे तक सर्च अभियान चलता रहा। अब जिला प्रशासन नहर का पानी कम करवाकर रविवार को अमित की तलाश करेगा। करीब छह गोताखोर अमित को तलाशने में लगे हैं।


तीन बहनों की शादी की जिम्मेदारी ने पहुंचाया था रोहतक
तीन बहनों की शादी करने के लिए रुपये इकट्ठा करने के इरादे से अमित रोहतक आया था। मजदूरी करके परिवार का गुजारा करने वाले अमित के पिता सूरजभान की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। अमित के बड़े भाई की शादी हो चुकी है जबकि तीनों बहनों की शादी नहीं हुई थी। शादी के लिए रुपयों का इंतजाम करने के लिए ही अमित नौकरी कर रहा था। अमित का पूरा परिवार गांव में ही रहता है। उसके परिवार को घटना के बारे में सूचना दे दी गई है। वह रविवार दोपहर का रोहतक पहुंचेंगे। मामले में एसडीएम अरविंद मल्हान का कहना है कि लड़के की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed