फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   11 days after the son's marriage, the agricultural officer roasted with bullets, crime in rohtak

11 दिन बाद बेटे की शादी, कृषि अधिकारी को गोलियों से भूना

Sat, 29 Apr 2017 02:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 29 Apr 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
11 days after the son's marriage, the agricultural officer roasted with bullets, crime in rohtak
कृषि विभाग के रिटायर्ड अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रोड स्थित देव कालोनी में शुक्रवार रात को एक बाइक सवार बदमाश ने कृषि विभाग से रिटायर्ड अधिकारी को सरेआम गोलियों से भून दिया। हत्या करने के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। देर रात तक पुलिस को आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


देव कालोनी स्थित मेहर सिंह के अखाड़े वाली गली में 56 वर्षीय रणधीर खत्री का मकान है। मूलरूप से कसरेंटी निवासी रणधीर अपनी पत्नी के साथ मकान में रहते हैं। रात करीब दस बजे वह कार लेकर घर आये थे। उनका छोटा बेटा राहुल घर पर मौजूद था। उन्होंने घर के बाहर कार रोककर गेट खुलवाने के लिए घंटी बजाई। ताकि कार को अंदर खड़ी कर सकें। जब तक उनका बेटा गेट तक पहुंचा तभी पीछे से आये एक बाइक सवार ने रणधीर सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे मौके पर रणधीर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


 वारदात के बाद आरोपी आराम से बाइक पर बैठकर दिल्ली रोड की तरफ फरार हो गया। तभी मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पीजीआई थाना प्रभारी राकेश सैनी टीम सहित मौके पर पहुंच गये। यहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। इसके बाद आरोपी की तलाश में कई जगह पर छापेमारी की, लेकिन उसके बारे में देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बेटे ने घर के अंदर घुसकर बचाई जान 
जिस समय आरोपी ने रणधीर सिंह पर गोली चलाई तो बेटे राहुल ने गेट से झांककर देखा। तब भी आरोपी फायरिंग कर रहा था। जैसे ही आरोपी ने बेटे की तरफ पिस्तौल की तो राहुल घर के अंदर की तरफ भागा। आरोपी ने गेट तक आने का भी प्रयास किया। मगर जब तक राहुल घर के अंदर घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर कालोनी वासी घरों से बाहर आ गये। मगर आरोपी जरा भी नहीं झिझका। वह आराम से बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। 

10 दिन पहले कर्नाटक से शादी के लिए आया था बेटा
रणधीर की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। उनका बड़ा बेटा राहुल कर्नाटक में इनकम टैक्स विभाग में अधिकारी है। कुछ दिन पहले ही रणधीर ने बेटे राहुल की शादी तय की थी। इसके लिए घर में तैयारी चल रही थी। पूरे घर में रंगाई-पुताई का काम कराया गया था। दस दिन पहले ही राहुल कर्नाटक से रोहतक आया था। लेकिन पिता की मौत के बाद परिजनों का कहना है कि शायद राहुल की शादी का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया जाएगा। वारदात की सूचना मिलते ही रणधीर सिंह के भाई देर रात पानीपत से रोहतक पहुंच गये। पुलिस ने उनके भी बयान दर्ज किये है। 

सीसीटीवी में आरोपी की तस्वीर धुंधली
वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। यहां एक  कैमरे में आरोपी की फुटेज सामने आई है, लेकिन आरोपी की तस्वीर साफ नजर नहीं आ रही है। फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा है और वह हत्या के बाद हथियार लहराता हुआ फरार हो रहा है। पीजीआई थाना प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि आरोपी के बारे में कुछ सुराग हाथ लगा है। उसकी तलाश में जगहों पर टीम भेज दी गई है।

बेटा बोला : किसी से कोई रंजिश भी नहीं 
मामले में रणधीर के बेटे राहुल का कहना है कि उनकी कभी किसी ने कोई रंजिश नहीं रही न ही किसी ने ज्यादा वास्ता रखते हैं। रणधीर करीब पांच साल पहले रिटायर हुए थे। वहीं, जब मामले में पड़ोसियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रणधीर सिंह पड़ोस में करीब तीस साल से रहते हैं। उन्होंने कभी पड़ोसियों से भी बात नहीं की। सुबह शाम केवल टहलने के लिए घर से बाहर निकलते थे। इसके अलावा दिनभर घर में ही रहते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। 

अमेरिका में रहने वाले बेटा हत्या से बेखबर 
रणधीर सिंह का छोटा बेटा शोभित अमेरिक ा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। परिजनों ने अभी तक उसे वारदात के बारे में कुछ नहीं बताया है। पांच दिन बाद वह अमेरिका से रोहतक आ रहा है। परिजनों ने बताया कि करीब एक साल पहले ही छोटे बेटे को पढ़ाई के लिए अमेरिका भेजा गया था। 


इधर, रेलवे रोड पर व्यक्ति को किया अधमरा 
इसी तरह रेलवे रोड पर कुछ बदमाशों ने कृ ष्ण नाम के व्यक्ति तलवार से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। इसके बाद आसपास के लोगों ने उसे पीजीआई में भर्ती कराया। सिर में गहरा घाव होने के कारण कृष्ण की हालत स्थिर बनी हुई है। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed