फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मकान से लाखों की नकदी चारी

मकान से लाखों की नकदी चारी

Fri, 22 Feb 2019 02:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
मकान से लाखों की नकदी चारी
रोहतक। शहर के शास्त्री नगर के एक मकान से 12 लाख रुपये, 50 ग्राम सोना व एक किलो चांदी चोरी हो गई। मकान के मालिक ने कैश संदूक में दो तालों की सुरक्षा में रखे थे। जेवर संदूक में ही एक अन्य थैले में रखे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिजली निगम से सेवानिवृत्त शास्त्री नगर निवासी रामफल ने कहा है कि उसने करीब तीन महीने पहले 100 गज का प्लाट बेचा था। इसकी पेमेंट 14 लाख 30 हजार रुपये मिली। इसमें से मकान पर 2.30 लाख रुपये खर्च हो गए। शेष राशि 12 लाख रुपये थैले में डालकर संदूक में रख दिये। इसी में चार फरवरी को दस हजार रुपये और रख संदूक को दो ताले लगाए। इसे छह फरवरी की सुबह करीब सात बजे देखा तो दोनों कुंडे टूटे मिले। संदूक में रखे थैला से नकदी गायब मिली। जेवरों का थैला भी नहीं मिला। चोरी हुए सामान में सोने का एक नथ टीका पांच ग्राम, 2 अंगूठी पांच-पांच ग्राम, एक अंगूठी चार ग्राम, तीन ओम एक-एक ग्राम, एक जोड़ी कानों के टॉप्स छह ग्राम, दो जोङ़ी जोपस 10 ग्राम, एक टीका नथ आठ ग्राम, एक अंगूठी (महिला) पांच ग्राम, चांदी एक किलोग्राम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed