फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एसपी आवास के निकट बाइक सवारों ने महिला से की स्नेचिंग, महिला ने ढाई किलोमीटर तक स्कूटी से पीछा कर आरोपियों की बाइक में मारी टक्कर

एसपी आवास के निकट बाइक सवारों ने महिला से की स्नेचिंग, महिला ने ढाई किलोमीटर तक स्कूटी से पीछा कर आरोपियों की बाइक में मारी टक्कर

Mon, 23 Apr 2018 03:16 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
एसपी आवास के निकट बाइक सवारों ने महिला से की स्नेचिंग, महिला ने ढाई किलोमीटर तक स्कूटी से पीछा कर आरोपियों की बाइक में मारी टक्कर
फोटो परिचय
विज्ञापन

एसपी आवास के निकट बाइक सवारों ने तोड़ी चेन तो महिला ले ढाई किलोमीटर तक स्कूटी से पीछा कर मारी टक्कर

- वारदात के बाद अकेले आरोपियों को पकड़ने को दौड़ पड़ी महिला, बाद में आरोपियों ने महिला की स्कूटी में टक्कर मारकर किया घायल
- महिला को प्राइवेट अस्पताल में कराया गया भर्ती, सहकारिता मंत्री भी पीड़िता का हाल जानने के लिए अस्पताल में पहुंचे,
- आरोपी मानसरोवर कॉलोनी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे मे हुए कैद, एक लाख का इनाम घोषित

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एसपी आवास के निकट मानसरोवर कॉलोनी में दुकान पर खरीददारी कर रही 48 वर्षीय महिला की बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन तोड़ ली और भाग निकले। महिला ने हिम्मत का परिचय देते हुए अपनी स्कूटी से बदमाशों का पीछा किया। ढाई किलोमीटर तक पीछा करने के बाद छोटू राम चौक पर उसने बदमाशों की बाइक को स्कूटी से टक्कर मार उन्हें गिराने का प्रयास किया। मगर बदमाश नहीं गिर सके। इसके बाद बदमाशों ने लौट कर महिला की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला गिर गई और घायल हो गई। महिला को शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों को पकड़ने का प्रयास करने वाली महिला से मिलने के लिए सहकारिता मंत्री भी पहुंचे। अधिकारियों को जल्द से जल्द खुलासा के निर्देश दिए। उधर आरोपी एक दुकान पर लगे सीसीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया है।

मानसरोवर कॉलोनी निवासी नवीन अरोड़ा की रोहतक में ही नट बोल्ट की फैक्ट्री है। बताया कि उनकी पत्नी ममता अरोड़ा रविवार की सुबह कॉलोनी में ही स्कूटी पर सवार होकर घरेलू सामान खरीदने के लिए गई थीं। ममता ने बताया कि जब वह सामान खरीदने के बाद वापस लौट रही थी। इसी बीच सामने से आए दो बाइक सवारों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली तथा बाइक पर सवार होकर मौके से भागने लगे। उसने हुए बदमाशों का अपनी स्कूटी के माध्यम से पीछा करना शुरू कर दिया। बदमाश सोनीपत रोड से लेकर सुभाष चौक, अंबेडकर चौक, सिविल लाइन से होते हुए छोटू राम चौक पर पहुंचे। जहां पर महिला ने बदमाशों की बाइक में जोरदार टक्कर मार उन्हें गिराने का प्रयास किया। मगर बदमाश नहीं गिरे। इसके बाद बदमाश तेज स्पीड से बाइक को मोड़कर लाए तथा महिला की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार उसे गिरा दिया। जिससे महिला घायल हो गई। इसके बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर दिल्ली रोड की तरफ को फरार हो गए। महिला को शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर महिला के पैर में फ्रैक्चर आया है। आरोपी मान सरोवर कालोनी में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। पुलिस ने फुटेज निकलवाकर आरोपियों को तलाश करना शुरू कर दिया है। आरोपियों के संबंध में सूचना देने वालों पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन



सहकारिता मंत्री पहुंचे अस्पताल
मामले का पता लगने पर सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर भी कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल में पहुंचे तथा पीड़िता से बात की। इसके बाद फोन पर आईजी से लेकर एसपी रोहतक से बात की तथा आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। आरोपियों के संबंध में सूचना देने वाले को एक लाख का इनाम दिया जाएगा। पुलिस टीमें लगी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- श्रीभगवान, एसएचओ, सिविल लाइन

दो बाहर कर रहे थे रेकी
पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला है कि महिला से स्नेचिंग करने वाले आरोपियों के अलावा दो अन्य आरोपी भी दुकान के बाहर काफी देर से खड़े थे। जो महिला की रेकी कर रहे थे। हालांकि उक्त दोनों बाइक सवार घटना में शामिल नहीं थे। पुलिस ने चारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed