फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   राहुल दादू

राहुल दादू

Wed, 28 Feb 2018 02:52 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
राहुल दादू
फ्लैग:: अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के महासचिव अशोक बल्हारा के घर में घुसकर मारपीट का मामला
विज्ञापन

हेडिंग:: राहुल दादू तीन साथियों सहित गिरफ्तार, चौकीदार की शिकायत पर अब दूसरी एफआईआर
- जाट जागृति सेना का संयोजक और युवा जाट नेता राहुल दाद, नरेंद्र बल्हारा और जगपाल को पीजीआई थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुछ ऐसा रहा घटनाक्रम
- दादू बोला- मुझे बेवजह फंसाया गया
- सोमवार शाम समिति के प्रदेश महासचिव केएल हुड्डा की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला
- राहुल दादू सहित 20 से 25 लोगों पर लगाया था मारपीट और धमकी देने का आरोप
- कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों भेजे गए सुनारिया जेल
- पीजीआई थाना प्रभारी बोलीं- अन्य आरोपियों की तलाश जारी
- आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति और जाट जागृति सेना की खींचतान में राहुल दादू तीसरी बार जेल पहुंचा
- मंगलवार को राहुल दादू सहित आठ लोगों पर सदर थाने में भी इसी मामले से जुड़ी एक और एफआईआर दर्ज
- प्रतियोगी परीक्षा और कौशल विकास संस्थान छोटूराम धाम जसिया के चौकीदार अमित उर्फ काला ने भी लगाए मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारी अशोक बल्हारा और केएल हुड्डा से घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने राहुल दादू और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीजीआई थाना पुलिस ने मामले में जाट जागृति सेना के संयोजक राहुल दादू सहित साथी नरेंद्र बल्हारा और जगपाल को कोर्ट में पेश किया। तीनों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया। वहीं आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति और जाट जागृति सेना की चली आ रही खींचतान में राहुल दादू तीसरी बार जेल पहुंचे।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव कृ ष्ण लाल हुड्डा ने पुुलिस को शिकायत दी कि सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह देव कॉलोनी में समिति के राष्ट्रीय महासचिव अशोक बल्हारा के घर पर मौजूद थे। जाट आंदोलन के लिए आगे की रणनीति पर बातचीत चल रही थी। अरोप है कि तभी कार में सवार राहुल दादू समेत 20 से 25 लोग जबरन घर में घुस आए। उनके हाथ में डंडे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल दादू, जगपाल, जसबीर, नरेंद्र और नवीन ने उनके और अशोक बल्हारा के साथ गाली गलौच कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मौके से फरार हो गये।
विज्ञापन


अन्य आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी
पीजीआई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गरिमा ने बताया कि मामले में राहुल दादू सहित उसके साथी नरेंद्र बल्हारा और जगपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। एसएचओ ने बताया जांच में सामने आया है आरोपी राहुल दादू अपने साथियों के साथ अशोक बल्हारा के घर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में राहुल दादू ने खुद को बताया बेगुनाह
पुलिस ने जब राहुल दादू को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने खुद को बेगुनाह बताया। राहुल ने दावा किया कि वह केवल बातचीत करने को लेकर अशोक बल्हारा के घर गये थे, लेकिन अशोक बल्हारा ने बातचीत नहीं की। इसके बाद वह वापस गये थे। राहुल का कहना है कि उसे फंसाने के लिए साजिश रची गई है।

पहले भी दर्ज हैं केस
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति से अलग विचार रखने वाला राहुल पहली बार फरवरी 2016 में जाट आंदोलन के दौरान हुई आगजनी मामले में जेल गया था। इसके बाद जसिया धरने के समय राजीव गांधी स्टेडियम के सामने विरोध प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया था। अब अशोक बल्हारा के घर में जबरन घुसने और मारपीट के मामले में जेल पहुंचा दिया।


बल्हारा के घर जाने से पहले चौकीदार को भी दी थी धमकी
राहुल दादू सहित आठ लोगों पर सदर थाने में भी इसी मामले से जुड़ी एक और एफआईआर दर्ज की गई है। सदर थाना पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षा व कौशल विकास संस्थान छोटूराम धाम जसिया के चौकीदार अमित उर्फ काला के बयान पर कार्रवाई की है। पुलिस ने राहुल दादू सहित जसबीर, जगपाल निजामपुर, नरेंद्र बल्हारा, अंकित कादयान, जोगिंद्र उर्फ जोगा, लाला उर्फ प्रदीप, राजेश रुखी को नामजद कर 20 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को दी शिकायत में अमित ने बताया कि वह जसिया स्थित प्रतियोगी परीक्षा व कौशल विकास संस्थान छोटूराम धाम में चौकीदार है। सोमवार शाम को राहुल सहित अन्य नामजद आरोपी धाम पर आये और गाली गलौच करने लगे। आरोपियों ने समिति के अध्यक्ष राष्ट्रीय यशपाल मलिक, अशोक बल्हारा, कृ ष्ण लाल हुड्डा, पवन व सोमबीर जसिया के बारे में पूछा। जब अमित ने कुछ बताने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed