फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   निगम की महिला पार्षद के घर के बाहर फायरिंग

निगम की महिला पार्षद के घर के बाहर फायरिंग

Tue, 28 Nov 2017 02:46 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
निगम की महिला पार्षद के घर के बाहर फायरिंग
निगम की महिला पार्षद के घर के बाहर फायरिंग
विज्ञापन

- पार्षद पति एवं गांव के पूर्व सरपंच राजेश ने कराया गांव के ही युवक के खिलाफ केस दर्ज

- 18 नवंबर को ही आया है आरोपी जेल से पैरोल पर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक, सांपला।
बलियाना गांव में नगर निगम की महिला पार्षद उपासना देवी के घर के सामने देर रात कुछ युवकों ने हंगामा किया, जान से मारने की धमकी दी और हवाई फायर किया। महिला पार्षद के पति व गांव के पूर्व सरपंच राजेश ने गांव के ही युवक अशोक उर्फ डोगा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अशोक 18 नवंबर को ही सुनारिया जेल से एक माह के पैरोल पर बाहर आया था। सांपला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सांपला थाना प्रभारी प्रवीण मलिक ने बताया कि गांव के पूर्व सरपंच राजेश ने शिकायत दी है कि उसकी पत्नी उपासना निगम के वार्ड नंबर 8 से पार्षद हैं। रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे परिवार के सदस्य सोए हुए थे। अचानक घर के बाहर गली में कुछ शोर सुनाई दिया। उसने नीचे झांक कर देखा तो दो काले रंग की स्कॉर्पियो खड़ी थी। उसने देखा कि गांव का युवक अशोक उर्फ डोगा गली-गलौज करते हुए गेट के सामने पेशाब करने लगा। साथ ही हाथ में ली बंदूक से हवाई फायर किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात
पूर्व सरपंच राजेश ने पुलिस को बताया कि उसने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। पूरी वारदात कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित ने इसकी फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक अशोक उर्फ डोगा और उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रवीण ने बताया कि आरोपी 18 नवंबर को ही जेल से एक माह के पैरोल पर बाहर आया था। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed