{"_id":"5980c9904f1c1b77648b470f","slug":"101501612432-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सचिवालय से पानी की मोटर चुराई, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम सचिवालय से पानी की मोटर चुराई, तीन गिरफ्तार
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांव आकेड़ा स्थित ग्राम सचिवालय से पानी की मोटर चोरी करने के मामले में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से मोटर तथा पांच सौ रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान आकेड़ा निवासी दिनेश उर्फ दीनू, सुंदर और पवन के रूप में हुई है। धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों ने मिलकर मोटर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बाद में दिनेश ने सभी को पांच-पांच सौ रुपये देकर मोटर को अपने पास रख लिया। इस संबंध में आकेड़ा सरपंच प्रेम कुमार ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह 26 जुलाई को सुबह ग्राम सचिवालय पहुंचा तो वहां पानी भरा था। अंदर जाकर देखा तो पाइप टूटा था और मोटर नहीं थी। शुरुआत में मोटर की अपने स्तर पर तलाश की गई, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने सरपंच प्रेम कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने रविवार शाम तीनों आरोपियों को चोरी की मोटर सहित गिरफ्तार कर लिया।