{"_id":"5946e48e4f1c1b552b8b457e","slug":"101497818254-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस किलोमीटर दूर बालंद में मिला नहर में डूबे किशोर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस किलोमीटर दूर बालंद में मिला नहर में डूबे किशोर का शव
Updated Mon, 19 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
तैरना नहीं आने के बावजूद आईजी आफिस के पास जेएलएन नहर में डूबे किशोर का शव रविवार को 10 किलोमीटर दूर बालंद में मिला। शव नहर के किनारे झाड़ियों में अटका था। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार सुबह से ही सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। शाम करीब चार बजे किशोर का शव बालंद नहर में मिला। मृतक के परिजन भी रविवार को रोहतक आ गए हैं।
बता दें कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित गांव जुरेला निवासी सूरजभान का 15 वर्षीय बेटा अमित उर्फ अनिल शनिवार दोपहर को आईजी आफिस के पास जेएनएल नहर पर आया था। यहां तैरना नहीं जानने के बाद भी अमित ने नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद वह नहर में डूब गया था।