फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Crime graph increased in Rohtak, bike riding miscreants robbed two friends at knife point

Haryana: रोहतक में क्राइम का ग्राफ बढ़ा, चाकू दिखाकर बाइक सवार बदमाशों ने दो दोस्तों से की लूटपाट

Fri, 06 Dec 2024 01:01 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 06 Dec 2024 01:01 PM IST
सार

रोहतक के सिटी थानाक्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी एक किसान को सीएचसी पर बिजली बिल जमा कराने के ना पर दो लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करके फरार हो गए। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Crime graph increased in Rohtak, bike riding miscreants robbed two friends at knife point
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के आईएमटी थानाक्षेत्र में वीरवार रात को बाइक सवार तीन बदमाशाें ने चाकू के बल पर दो दोस्तों को डराकर उनसे मोबाइल, साढ़े 6 हजार रुपये और अन्य दस्तावेज लूट कर फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। मूलत: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर निवासी सोहन लाल अपने दोस्त धीरेंद्र के साथ रोहतक के खेड़ी साध में किराए पर रहते हैं। दोनों एक निजी कंपनी में काम करते हैं।

विज्ञापन


वीरवार देर रात को दोनों खेड़ी साध से सामान लेकर अपने कमरे पर जा रहे थे। जब वह कमरे से कुछ दूरी पर थे तो एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए। इनमें एक ने एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा। जबकि दो नकाब पोश बदमाशों ने उनके पास आकर चाकू दिखाया और कहा कि जो तेरे पास है उसे निकाल दो, नहीं तो जान से मार दिया जाएगा। इस पर पीड़ित ने मोबाइल व पर्स में 4 हजार रुपये समेत पर्स में रखे दस्तावेज लूट लिए। इसके बाद उसके दोस्त धीरेंद्र से भी 2500 रुपये, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज लूटकर ले गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मारुती कंपनी के मैनेजर का मोबाइल-पर्स चोरी
रोहतक के थाना पीजीआईएमएस क्षेत्र से एक कंपनी के मैनेजर का रहस्मय तरीके से मोबाइल और पर्स चोरी हो गया। चोरी भी पीजीआईएमएस के वार्ड में हुई है। मैनेजर पीजीआईएमएस में किसी व्यक्ति से मिलने के लिए आए थे। पीड़ित अमनदीप सिंह की ओर से थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि वह पंजाब-जालंधर के चुखीयारा का रहने वाला है और गुरुग्राम की मारुति कंपनी में बतौर मैनेजर काम करता है। पांच दिसंबर को वह रोहतक पीजीआईएमएस में आया था और वार्ड में जाते समय हाथ से मोबाइल और पॉकेट से पर्स चोरी हो गया। जिसमें 1600 रुपये और डेबिट कार्ड समेत अन्य दस्तावेज रखे थ।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान के बिजली बिल के दो लाख लेकर सीएचसी सेंटर मालिक लेकर फरार
रोहतक के सिटी थानाक्षेत्र के सुंदरपुर गांव निवासी एक किसान को सीएचसी पर बिजली बिल जमा कराने के ना पर दो लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करके फरार हो गए। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है। किसान राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसानी करता है और टयूबवैल का करीब दो 200892 रुपये का बिल था। जिसे अधिकारियों ने सीएचसी सेंटर से भरवाने के लिए कहा था। वह 27 नवंबर को कच्चा बेरी रोड रोहतक दुर्गा मनी ट्रांसफर सीएचसी सेंटर पर गए थे। इसे सुनारिया कलां निवासी मनोज खुंडिया और रितु रानी दोनों चलाते हैं।


जब वह रुपये लेकर गए और कहा कि बिल जमा कराना है तो मनोज ने कहा कि नेटवर्क में कुछ समस्या है। इस पर उसने कहा कि वह रुपये दे जाए और नेटवर्क सही होने पर बिल जमा करा देगा और उसका मैसेज भी उनके मोबाइल पर आ जाएगा। लेकिन जब 5 दिसंबर को वहां गया तो पता चला कि मनोज और रितु दोनों सीएचसी सेंटर को बंद करके फरार हो गए हैं। इस तरह वह कई लोगों के रुपये लेकर फरार हो गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed