फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Creta car driver collides with two bike riders, dies

क्रेटा कार चालक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, मौत

Mon, 06 Apr 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Creta car driver collides with two bike riders, dies
आईएमटी गेट नंबर दो के पास में एक कार (क्रेटा) चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने कार चालक व परिचालक की पहचान पूछी, जिस पर उनकी पहचान चालक पूर्ण व परिचालक अशोक निवासी गांव भालौठ के रूप में हुई। दोनों सगे भाई है। दोनों भीड़ का फायदा उठाकर मौके पर कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने परिजनों के बयान पर दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दी शिकायत में राजपाल निवासी ईस्माइला ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। वह दो भाई है। सोमवार को उसके भाई सतपाल के साथ बाइक पर सवार होकर बनी सिंह निवासी ईस्माइला के साथ ज्वार का बीज लाने के लिए रोहतक गए हुए थे। वापसी में जब वह आईएमटी क्षेत्र से होते हुए गांव ईस्माइला आ रहे थे तो दोपहर करीब 12 बजे आईएमटी गेट नंबर दो वाले रोड पर खरावड़ पुल की ओर से एक तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों करीब 30 फीट दूर जा गिरे। दोनों घायलों को तुरंत पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक सतपाल का तीन साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed