फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   covid 19

पीजीआई के डॉक्टर छात्र एप के माध्यम से करेंगे मरीजों का उपचार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
covid 19
NA - फोटो : AMAR UJALA
रोहतक। कोरोना महामारी के काल में मरीजों की समस्या को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मेडिविजन आयाम ने युवा विकास केंद्र के सहयोग से देशभर में टेलीमेडिसिन की YVS VIDMED एप को लांच किया।
विज्ञापन
इस एप का ऑनलाइन लांच केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्वनी चौबे एवं अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैंसर सर्जन डॉ. सुबैया शानमुगम ने वेबेक्स एप के माध्यम किया। इस एप के माध्यम से दूरदराज के इलाके में घर पर बैठे ही मरीज सीधे वीडियो कॉलिंग द्वारा डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन
मंत्री अश्वनी चौबे ने बताया कि सरकार कोविड़ से लड़ने के लिए हर स्तर पर युद्धस्तर पर काम कर रही है और ये ऐप कोरोना महामारी के वक़्त में मरीजों के लिए बहुत लाभदायक होगी और डिजिटल इंडिया के युग मे ये एप भविष्य में भी बहुत कारगर रहेगी। मंत्री ने इस मौके पर कोरोना से लड़ने के लिए सरकार के द्वारा लिए सभी कदमों और आंकड़ो का भी ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि टेस्टिंग,बेड, आईसीयू, वेंटिलेटर आदि सबकी संख्या दिन प्रतिदिन बढा रहे हैैं। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का उपयोग कोरोना महामारी में कारगर है और इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री के द्वारा आरोग्य सेतू ऐप भी लांच किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. सुबैया ने कहा कि युवा विकास केंद्र के माध्यम से विद्यार्थी परिषद का ये प्रयोग ऐतिहासिक है और ऐसे वक्त में जब मरीज हस्पताल में जाने से घबरा रहा हैं ये ऐप मरीजों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा।
अभाविप रोहतक महानगर सहमंत्री डॉ. विकल्प ने बताया कि टेलीमेडिसिन भविष्य है और इसे लांच करने में मेडिविजन , युवा विकास केंद्र ने धनुष के साथ मिल कर लांच किया है और सभी को इससे जुड़ना चाहिए । मरीज को इसके लिए बस एप को मोबाइल में इंस्टाल करना है और रजिस्टर कर के वे डॉक्टर का परामर्श ले सकते है । ये परामर्ष सामान्य प्रेस्क्रिप्शन की तरह मान्य रहेगा । ये परामर्श कोरोना के वक़्त फ्री रहेंगी । ऐसे वक्त में जब हरियाणा में कोरोना के केस बढ़ रहे है और कई केस हॉस्पिटल में बीमारी का इलाज कराने के दौरान ही हुए हैंं, तब मरीजों को हॉस्पिटल में जाने से डर लग रहा है ।इस वक़्त में ये ऐप मरीजो की हॉस्पिटल से दूरी कम करने में मिल का पत्थर साबित होगी।यदि किसी मरीज को कोरोना के लक्षण हैं तो वह रिपोर्ट सीधे सरकार तक भी जाने का प्रवधान है। इसका लांच अभाविप राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री प्रफुला, युवा विकास केंद्र के डॉ. आशीष भावे, मेडिविजन राष्ट्रीय संयोजक डॉ. वीरेंद्र सोलंकी, पूर्व संयोजक डॉ.चिंतन,डॉ. आस्था चव्हाण के प्रयास से ही सम्भव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed