फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Court seeks response from ITI management on cutting off student's name

छात्र का नाम काटने पर कोर्ट ने मांगा आईटीआई प्रबंधन से जवाब

Sun, 05 Dec 2021 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Court seeks response from ITI management on cutting off student's name
हसनगढ़ आईटीआई में पढ़ रहे छात्र का गैरहाजिर होने के चलते नाम काटने पर अदालत ने शिक्षण संस्थान के प्रबंधन से जवाब मांगा है। छात्र काठ मंडी निवासी योगित को सात माह पहले वैश्य कॉलेज के स्टेडियम में हुई हत्या के मामले की साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके चलते वह न्यायिक हिरासत के चलते सुनारिया जेल में बंद है।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता के वकील प्रवीण ने बताया कि काठ मंडी निवासी योगित हसनगढ़ स्थित आईटीआई में कोर्स कर रहा था। सात माह पहले मई में वैश्य कॉलेज के स्टेडियम में दिल्ली निवासी अंकुश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में योगित को भी गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप था कि वह न केवल वारदात की साजिश में शामिल रहा, बल्कि आरोपी को बाइक भी दी थी। तभी से योगित जेल में बंद है। वारदात से पहले वह आईटीआई में पढ़ रहा था। उसके जेल जाने के बाद आईटीआई प्रबंधन को अवगत कराया गया। इसके बावजूद उसे गैरहाजिर दिखाकर नाम काट दिया गया। इसके चलते अदालत में याचिका दायर की गई। अदालत को बताया गया कि छात्र को शिक्षा के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। अदालत ने आईटीआई प्रबंधन से छह दिसंबर तक जवाब देने के लिए कहा है, क्योंकि 13 दिसंबर से छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed