फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Couple who went missing five days ago died by swallowing poison in Gohana

पांच दिन पहले लापता हुए युगल ने गोहाना में जहर निगलकर दी जान

Fri, 24 Sep 2021 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Couple who went missing five days ago died by swallowing poison in Gohana
जिले के एक गांव से लापता हुए युगल ने गोहाना में जहर निगलकर जान दे दी। किशोरी (15) 10वीं की छात्रा थी, जबकि युवक (22) निजी संस्थान में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता था। रोहतक सदर, गोहाना सिटी व जीआरपी गोहाना ने मिलकर कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। अब सदर पुलिस लड़के के खिलाफ दर्ज केस को रद्द करवाएगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने पांच दिन पहले सदर थाने में शिकायत दी थी कि गांव का ही एक युवक उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर ले गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर युगल की तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच गोहाना पुलिस ने सदर पुलिस को सूचना दी कि रोहतक के युगल ने जहर निगल लिया है, जिसे खानपुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था, जहां दोनों की मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर सदर पुलिस गोहाना पहुंची और गोहाना सिटी व जीआरपी के साथ मिलकर दोनों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजनों के बयान दर्ज कर शव परिवार वालों को सौंप दिए।
विज्ञापन

लड़की रेलवे लाइन के पास तो लड़का खेत में मिला बेसुध
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गोहाना से गुजर रही रोहतक-पानीपत रेलवे लाइन के नजदीक एक किसान ने खेत मेें एक युवक को लड़खड़ाते हुए देखा। पूछने पर युवक ने बताया कि वह रोहतक का रहने वाला है। उसी ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास एक लड़की पड़ी है। दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। किसान ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों को खानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। लड़की के पोस्टमार्टम की कार्रवाई जीआरपी गोहाना, जबकि लड़के के पोस्टमार्टम की कार्रवाई गोहाना सिटी पुलिस ने की। वहीं, सदर पुलिस ने दर्ज मामले को लेकर कागजी कार्रवाई की। अब पूरे मामले की रिपोर्ट लेकर पुलिस युवक के खिलाफ दर्ज केस को रद्द करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को रेलवे लाइन के पास खेत में युवक के पड़े होने की सूचना मिली थी। वहां पर एक लड़की भी बेसुध हालत में मिली। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। इस पर पुलिस ने दोनों के परिजनों के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

- सुरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, जीआरपी
17 सितंबर की रात को एक गांव से युगल चला गया था। नाबालिग लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का केस दर्ज कराया था। पता चला है कि युगल ने जहरीला पदार्थ निगलकर गोहाना में जान दे दी। पुलिस अब गोहाना सिटी व जीआरपी गोहाना की रिपोर्ट मिलने के बाद युवक के खिलाफ दर्ज केस को रद्द करवाएगी।
- इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed