फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Councilor should leave the protest and give action plan, only then the meeting will be held: Chairperson

धरना छोड़कर कार्य योजना दें र्पाषद, तभी होगी बैठक : चेयरपर्सन

Wed, 03 Jul 2024 10:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Councilor should leave the protest and give action plan, only then the meeting will be held: Chairperson
रोहतक। पार्षद धरना छोड़कर मुझे कार्य योजना दें, तभी तो बैठक हो पाएगी। वार्डों का काम बताने पर ही मौके का मुआयना हो पाएगा। हाउस की बैठक में कराए गए विकास कार्यों के बारे में बता पाऊंगी। यह कहना है जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा का। वे बुधवार को जिला विकास भवन स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।
विज्ञापन

पार्षदों के धरने के बाद जिला परिषद चेयरपर्सन ने विकास कार्यों के खर्च को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में काम हुआ है। विकास कार्य, खर्च में गड़बड़ी का आरोप गलत है। पार्षदों से बार-बार उनके वार्डों में कराए जाने वाले कामों की सूची मांगी जा रही है। सूची न देना और धरने पर बैठना समझ से परे है।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने कहा कि वर्ष 2021-22 से वर्ष 2023-24 तक के विकास कार्यों के खर्चे का ब्योरा सबके सामने है। वर्ष 2021-22 में 3 करोड़ 39 लाख रुपये के 10 कार्य 15वीं वित्त योजना के तहत स्वीकृत किए गए थे। इनकी अनुमानित लागत 2 करोड 46 रुपये बुक की गई। वर्ष 2022-23 में 3 करोड़ 38 लाख रुपये के 23 कार्य 15वीं वित्त योजना के तहत स्वीकृत हुए। इनकी अनुमानित लागत 2 करोड 46 रुपये बुक की गई। इसी तरह वर्ष 2023-24 में 1 करोड़ 97 लाख रुपये प्राप्त हुए। इसके लिए विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य वित्त योजना के तहत वर्ष 2022-23 में 3 करोड़ 81 लाख रुपये के 22 कार्य स्वीकृत किए गए थे। वर्ष 2023-24 में 6 करोड़ 12 लाख रुपये स्वीकृत हुए। इसमें से जैम पोर्टल पर अनुमानित एक करोड 70 लाख रुपये के टेंडर लगाए गए। 4 करोड़ के 44 कार्य जेडपीडीपी वर्ष 2023-24 में स्वीकृत हुए। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जिम के सामान, पानी के टैंकर तुरंत प्रभाव से उपलब्ध कराने के लिए 25 लाख रुपये जिला परिषद की ओर से पारित किए गए। सभी विकास कार्यों के भुगतान करने व बुक करने के बाद जिला परिषद में राज्य वित्त योजना अनुमानित 3 करोड 92 लाख व 15वीं वित्त आयोग योजना के तहत अनुमानित 3 करोड 73 लाख रुपये शेष हैं। इसके अतिरिक्त संबंधित वार्डों के अनुमानित लागत 3 करोड़ रुपये के कार्य प्राकलन के लिए कार्यकारी अभियंता पंचायती राज को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed