फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation will tighten its screws on factories running in Kanheli Dairy Complex

कन्हेली डेयरी कॉम्प्लेक्स में चल रही फैक्टरियों पर निगम कसेगा शिकंजा

Sun, 25 Sep 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Corporation will tighten its screws on factories running in Kanheli Dairy Complex
रोहतक। कन्हेली स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स में अवैध तरीके से चल रही फैक्टरी की खबर शनिवार को प्रकाशित होते ही निगम प्रशासन हरकत में नजर आया। निगम कमिश्नर ने शनिवार को ही संबंधित अधिकारियों को जांच कर इन फैक्टरियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं बताया जा रहा है कि खबर प्रकाशित होने के बाद निगम की टीम जानकारी जुटाने में लगी हुई है। कमिश्नर ने भू-अधिकारी और मुख्य सफाई निरीक्षक को आदेश दिए हैं कि अवैध तरीके से संचालित इन फैक्टरियों को नियमानुसार सील किया जाए और डेयरी मालिक के साथ हुए निगम के अनुबंध को रद्द किया जाए।
विज्ञापन

यह है मामला
शहर के रिहायशी इलाकों में बनी डेयरियों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से निजात दिलाने के लिए निगम प्रशासन ने कन्हेली स्थित डेयरी कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट करने के तहत प्लॉट आवंटित किए थे। पशुपालन के लिए दिए गए प्लॉटों में कुछ लोग रसगुल्ले व अन्य मिठाई बनाने की फैक्टरी लगा रखी है। अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई थी। वहां काम कर रहे कारीगरों ने बताया था कि यह फैक्टरी पिछले सात साल से ज्यादा समय से संचालित है। इस बारे विभाग से जानकारी के लिए टीम ने निगम कमिश्नर से पूछा तो उन्होंने जानकारी जुटाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

वर्जन -
डेयरी कॉम्प्लेक्स में संचालित अवैध फैक्टरियों की सूची तैयार कर कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार नियमों का उल्लंघन करने वाली फैक्टरी को सील किया जाएगा और डेयरी के अनुबंध को रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धीरेंद्र खड़गटा, कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed