फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation will find Zero West home, clean house plate will be found outside

जीरो वेस्ट घर ढूंढेगा निगम, बाहर लगेगी स्वच्छ निवास की प्लेट

Thu, 11 Feb 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Corporation will find Zero West home, clean house plate will be found outside
एनजीओ के साथ बैठक करते निगम कमिश्रनर साथ में मेयर।
नगर निगम अब शहर में जीरो वेस्ट वाले मकान मालिकों को न केवल सम्मानित करेगा, बल्कि घर के बाहर स्वच्छ निवास की प्लेट भी लगाएगा। साथ ही हर रविवार को दो पार्कों में आम लोगों को एक्सपर्ट के साथ मिलकर जैविक खाद बनाना सिखाया जाएगा। बुधवार को फायर ब्रिगेड कार्यालय में मेयर मनमोहन गोयल की मौजूदगी आयुक्त प्रदीप गोदारा ने यह दावा किया।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने बताया कि शहर को जीरो वेस्ट शहर बनाने व स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 के कार्य की समीक्षा की गई, बैठक में एनजीओ सदस्य, निगम के अधिकारी व नोडल कर्मचारी भी मौजूद रहे। एक सप्ताह में निगम की टीम ने 250 परिवारों को गीले कचरे से जैविक खाद बनाना सिखाया गया। साथ ही आयुक्त ने चार टीमों का गठन किया, जिसमें निगम के 12 कर्मचारियों के साथ एनजीओ के सदस्य भी शामिल किए गए। गठित टीम शहर के तीन वार्डों में घर-घर जाएंगी। खासकर उन घरों में जाकर जैविक खाद बनाना सिखाया जाएगा, जहां घर के आगे व पीछे खाली जमीन है। ताकि रसोई के कचरे से बनी जैविक खाद का सब्जी उगाने व पौधों के लिए प्रयोग किया जा सके। जो घर जीरो वेस्ट चयनित होंगे, उनको बाद में न केवल सम्मानित किया जाएगा। बल्कि घर के बाहर स्वच्छ निवास की प्लेट भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

---
स्कूल व कॉलेेज में जाकर ई-वेट लेगी टीम
आयुक्त ने बताया कि शहर को ई-वेस्ट मुक्त किया जाएगा। इसके लिए एक निजी कंपनी से संपर्क किया गया है, जिसके अधिकारियों के साथ बुधवार को कार्यालय में बैठक हुई। आयुक्त ने कंपनी व निगम के अधिकारियों को हिदायत दी कि जल्द टीम स्कूल व कॉलेजों में जाकर छात्रों को जागरूक करे और घर से ई-वेस्ट लाने के लिए प्रेरित करे। ताकि वेस्ट का सही ढंग से निस्पादन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तीन दुकानदारों के काटे चालान
निगम की टीम ने बुधवार को गंदगी फैलाने पर सुखपुरा चौक के नजदीक तीन दुकानदारों के 7500 रुपये के चालान किए गए। साथ ही आसपास के लोगों को चेताया गया कि अगर सफाई नहीं रखी तो निगम दोबारा कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed