फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation team reached to seal six commercial properties, asked for one week's time, 22 lakh is outstanding

Rohtak News: छह वाणिज्यिक संपत्ति सील करने पहुंची निगम की टीम, एक सप्ताह का समय मांगा, 22 लाख है बकाया

Wed, 19 Mar 2025 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Corporation team reached to seal six commercial properties, asked for one week's time, 22 lakh is outstanding
18सीटीके13 हिसार रोड पर सीलिंग करने पहुंची नगर निगम की टीम। स्रोत निगम - फोटो : संवाद
चालू वित्त वर्ष का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए नगर निगम की टीम मंगलवार को हिसार रोड व बर्सी नगर में पहुंची और छह वाणिज्यिक संपत्तियों को सील करने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन संपत्ति मालिकों ने एक सप्ताह का समय मांगा है। इसके बाद निगम की टीम चेतावनी देकर लौट आई।
विज्ञापन

चालू वित्त वर्ष में निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए 35 करोड़ का लक्ष्य रखा था, लेकिन अभी तक निगम 13 करोड़ तक वसूल नहीं कर सका है। वित्त वर्ष के मात्र 13 दिन बचे हुए हैं। निगम ने पिछले सप्ताह 65 बकायेदारों की सूची तैयार की थी, जिनकी तरफ एक लाख से ज्यादा टैक्स बकाया है। उनमें से 20 के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मंगलवार को जोनल टैक्स ऑफिसर जगबीर सिंह, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर अमन कुमार व अन्य अधिकारी टीम के साथ हिसार रोड पर पहुंचे, जहां पांच वाणिज्यिक वर्कशॉप की ओर करीब 15 लाख का टैक्स बकाया था। निगम की टीम ने वर्कशॉप मालिकों से बात की। किसी ने रिकाॅर्ड में गड़बड़ी बताई तो किसी ने समय मांगा। तय हुआ कि एक सप्ताह में पांच संपत्ति मालिक टैक्स जमा करवा देंगे। इसके बाद टीम बर्सी नगर में पहुंची और वाणिज्यिक संपत्ति मालिक को बकाया 7 लाख रुपये टैक्स जमा कराने के लिए कहा। जमा न कराने पर संपत्ति सील करने की चेतावनी दी। संपत्ति मालिक ने भी एक सप्ताह का समय मांगा। इसके बाद निगम की टीम लौट आई।
विज्ञापन

बकाया प्रॉपर्टी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। मंगलवार को छह प्रॉपर्टी सील करने के लिए निगम की हिसार रोड व बर्सी नगर में गई। प्रॉपर्टी मालिकों ने एक सप्ताह का समय मांगा है। बुधवार को अन्य प्रॉपर्टी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगबीर सिंह, जोनल टैक्स ऑफिसर, नगर निगम

18सीटीके13 हिसार रोड पर सीलिंग करने पहुंची नगर निगम की टीम। स्रोत निगम

18सीटीके13 हिसार रोड पर सीलिंग करने पहुंची नगर निगम की टीम। स्रोत निगम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed