{"_id":"61956c9e4db477003f6fc299","slug":"corporation-sent-a-proposal-to-build-new-offices-shops-bank-square-and-community-center-rohtak-news-rtk6301512150","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने नए कार्यालय, दुकानें, बैंक स्क्वायर और कम्युनिटी सेंटर बनाने का भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने नए कार्यालय, दुकानें, बैंक स्क्वायर और कम्युनिटी सेंटर बनाने का भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
नगर निगम ने आरईएस (रेवेन्यू अर्निंग स्कीम) के तहत सोनीपत रोड स्थित जलघर-एक के परिसर और आसपास के सरकारी भूखंडों पर दुकानें, दो मंजिला निगम दफ्तर, दो मंजिला बैंक स्क्वायर, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के साथ कम्युनिटी सेंटर बनाने का फैसला किया है। साथ ही इसका प्रस्ताव चंडीगढ़ मुख्यालय भेज दिया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर निगम प्रशासन ने जल्द से जल्द निर्माण का खाका भी खींच लिया है।
शहर की सीमा का विस्तार होने से निगम का कामकाज काफी बढ़ गया है। इससे वर्तमान दफ्तर छोटा पड़ने लगा है। निर्माण शाखा रंगशाला, स्वास्थ्य अधिकारी मानसरोवर पार्क, भू-संपत्ति अधिकारी मानसरोवर पार्क के छोटे भवन में बैठते हैं। लोगों को काम कराने के लिए चक्कर लगाने पड़ते हैं। लोगों की परेशानी को देखते हुए निगम प्रशासन ने बड़ा कार्यालय बनाने का फैसला लिया है। निर्माण पर होने वाले खर्च को लेकर तय किया गया है कि निगम अपनी जमीनों पर आरईएस के तहत निर्माण कराएगा। इससे न सिर्फ निगम का नया दफ्तर बन जाएगा बल्कि स्थायी रूप से आमदनी का जरिया भी बनेगा।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बिल्डिंग ब्रांच ने सड़क से सटी 800 वर्ग गज पर दुकानें बनाने, 2400 वर्ग गज में पार्किंग व दो मंजिला निगम दफ्तर, 1600 वर्ग गज में फायर ब्रिगेड का उप कार्यालय, दो मंजिला बैंक स्क्वायर और 3500 वर्ग गज जमीन पर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स व कम्युनिटी सेंटर बनाने का प्रस्ताव चंडीगढ़ मुख्यालय भेजा है। कार्यालय के अलावा सभी निर्माण निगम किराये पर देगा या फिर बिक्री करेगा।
विज्ञापन
अब मुख्य पाइप लाइन की जगह नहीं होगा निर्माण
नगर आयुक्त ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग की मुख्य पाइप लाइन जिस जगह से निकल रही है, वहां कोई निर्माण नहीं किया जाएगा। इसकी वजह लाइन की शिफ्टिंग में होने वाले खर्च को बचाना है।
आरईएस के तहत निगम की जमीन पर निगम के दो मंजिला नए दफ्तर के अलावा दुकानें, बैंक स्क्वायर, कॉम्प्लेक्स, कम्युनिटी सेंटर व दमकल का उप कार्यालय बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया है। इनके बनने से निगम की आमदनी बढ़ेगी बल्कि सभी ब्रांचों के अधिकारी-कर्मी एक ही जगह बैठेंगे। इससे जनता को चक्कर लगाने की परेशानी से राहत मिलेगी।
- डॉ. नरहरि बांगड़, निगम आयुक्त