फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation's bulldozer went on encroachment in Shourie market, stopped midway on call

शौरी मार्केट में अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर, फोन आने पर बीच में रोका

Wed, 18 May 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Corporation's bulldozer went on encroachment in Shourie market, stopped midway on call
शौरी मार्केट में नगर निगम के अतिक्रण हटाए जाने के दौरान संयुक्त नगर निगम आयुक्त से बहस करते व्याप - फोटो : RohtakCity
तड़के सुबह चार बजे नगर निगम की टीम दो बुलडोजर के साथ शौरी मार्केट में अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। तोड़फोड़ की कार्रवाई चल ही रही थी कि सुबह छह बजे व्यापारी नेता मौके पर पहुंचे और मोबाइल फोन पर भू-अधिकारी की किसी से बात करवाई। फोन कटने के साथ ही बुलडोजर की कार्रवाई रुक गई। नगर निगम के अधिकारी चुपचाप बुलडोजर लेकर लौट गए।
विज्ञापन

शौरी मार्केट के स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण की वजह से रास्ता संकरा हो गया था। मार्केट में हर समय जाम की स्थिति रहती थी। जाम की गंभीर समस्या पर न्यायालय उप मंडल मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सैनी ने खुद संज्ञान लिया। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त महेश कुमार को 13 मार्च तक दुकानदारों से स्वयं अतिक्रमण हटाने व तोड़फोड़ करने तथा पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस को 14 मई से बाजार में दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश दिए। आदेशों के तहत बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे संयुक्त नगर आयुक्त महेश कुमार, भू-अधिकारी सुरेंद्र गोयल, ड्यूटी मजिस्ट्रेट अजित चहल भारी संख्या में पुलिस फोर्स और दो बुलडोजर लेकर शौरी मार्केट पहुंचे।
विज्ञापन

टीम ने सबसे पहले भिवानी स्टैंड पर बने ढाबों के आगे से स्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद शौरी मार्केट में दोनों बुलडोजरों की मदद से अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू किया गया। दो गलियों में एक साथ बुलडोजरों ने तोड़फोड़ की, मगर शुरूआत में ही किसी को छोड़ा तो किसी को तोड़ा की दर्ज पर काम किया। दोनों बुलडोजर पौने छह बजे तक 150 से ज्यादा दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को तोड़ दिया। तभी द रोहतक होलसेल क्लॉथ मर्केटाइल एसोसिएशन के प्रधान राजीव मेहरोत्रा भिवानी स्टैंड के सामने वाली गली से शौरी मार्केट पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले भू-अधिकारी सुरेंद्र गोयल के बारे में पूछा तो पता चला कि वह दूसरी गली में तोड़फोड़ करवा रहे हैं। वह पैदल ही वहां पहुंचे और भू-अधिकारी सुरेंद्र गोयल को एक तरफ ले जाकर बात करते हुए फोन पर किसी से बात करवाई। फोन पर बात करते ही सुरेंद्र गोयल ने बुलडोजर के चालक को इशारा करके अतिक्रमण पर पंजा मारने से रोक दिया। काम बंद देखकर संयुक्त निगम आयुक्त पहुंचे तो उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया गया। 10 मिनट के अंदर ही शौरी मार्केट का पूरा नजारा बदल गया। दोनों चालक बुलडोजर लेकर मार्केट से बाहर निकल गए। 6:29 बजे संयुक्त आयुक्त कार में सवार होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लटके बिजली के तार डंडे से ऊपर करते रहे कर्मी
शौरी मार्केट में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने का अभियान काफी खतरों भरा रहा, क्योंकि बिजली के तार काफी नीचे तक लटक रहे थे। स्थिति यह थी कि तार बुलडोजर के ऊपर और आगे शीशे से टकराते रहे। हादसे की आशंका के चलते निगम के कर्मी डंडे से तारों को ऊपर करते रहे।
निगम की टीम ने अपने शौचालय को नहीं तोड़ा
शौरी मार्केट में निगम का शौचालय है, जिसका फर्श सड़क पर करीब पांच-छह फुट अतिक्रमण करके बनाया है। जब बुलडोजर शौचालय के पास पहुंचा तो निगम कर्मियों ने तोड़ने से रोक दिया। इस पर दुकानदारों ने फर्श तोड़ने के लिए कहा। भू-अधिकारी ने आधा तोड़ने के लिए कहा तो वहां मौजूद दुकानदारों ने कहा कि शौचालय को नहीं तोड़ा जाए।
मंत्री जी ने भू-अधिकारी से बात की, मुझे नहीं पता क्या कहा
दी रोहतक होलसेल क्लॉथ मर्केटाइल एसोसिएशन के प्रधान राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि सुबह 5:43 बजे मेरे फोन पर श्याम चावला की कॉल आई थी। मुझे बताया गया कि शौरी मार्केट में तोड़फोड़ की जा रही है। जागने के बाद दैनिक दिनचर्या से निवृत्त होकर मैंने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से बात की। मंत्री ने कहा कि मौके पर जाकर मेरी बात कराई जाए। मैंने मौके पर जाकर मनीष ग्रोवर से भू-अधिकारी की बात कराई है। अब मुझे नहीं पता कि उनके बीच में क्या बात हुई है।
दो फुट छोड़कर तोड़ने का हो चुका था फैसला
दी रोहतक होलसेल क्लॉथ मर्केटाइल एसोसिएशन के प्रधान राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि जब नगर निगम की तरफ से नोटिस मिला तो उन्होंने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से बात की। अगले दिन मार्केट के करीब 30-40 दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल कैनाल रेस्ट हाउस में मिला। जिसमें तय हुआ कि दुकान के आगे दो फुट की जगह छोड़कर जितना भी अतिक्रमण होगा, वह तोड़ा जाएगा। मगर बुधवार तड़के निगम की टीम ने पूरा अतिक्रमण तोड़ दिया, जो गलत है।

शौरी मार्केट में आगे बुलडोजर नहीं जा पा रहा था, जिसकी वजह से तोड़फोड़ रोकी गई। ऐसा कतई नहीं है कि किसी के कहने से कार्रवाई रोकी है। अब कब कार्रवाई होगी, यह आने वाला समय बताएगा। -महेश कुमार, संयुक्त निगम आयुक्त

शौरी मार्केट में अलसुबह अतिक्रमण हटाता नगर निगम का बुलडोजर। अमर उजाला

शौरी मार्केट में अलसुबह अतिक्रमण हटाता नगर निगम का बुलडोजर। अमर उजाला- फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed