रोहतक। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को निगम कार्यालय से लेकर कांग्रेस विधायक के कार्यालय तक सरकार के खिलाफ मांग पूरी न करने पर काले झंडे व झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही, विधायक की गैर मौजूदगी में उनके निजी सहायक को मांग पत्र सौंपा।
नपा कर्मचारी संघ की निगम इकाई के प्रधान शंभू टांक ने बताया कि प्रदेश सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, शहर में सफाईकर्मी को न्यूनतम वेतन 27 हजार तो ग्रामीण क्षेत्र में 26 हजार मासिक देने का वादा किया था।
ऑनलाइन हाजिरी को लेकर रोष है। प्रदर्शन में राकेश चावरिया, राजपाल टांक, शंकर टांक, रोहित गिल, रविराज, अमित पिवाल, भीम चावरिया,आजाद दरोगा, राजकुमार टांक व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो