{"_id":"636562bca45c543a9d0e3161","slug":"corporation-deducted-26-challans-for-spreading-pollution-recovery-of-42-thousand-rohtakcity-news-rtk662590117","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण पर फैलाने पर निगम ने काटे 26 चालान, 42 हजार की राशि वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण पर फैलाने पर निगम ने काटे 26 चालान, 42 हजार की राशि वसूली
विज्ञापन
रोहतक। बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए नगर निगम शुक्रवार को सड़क पर उतर आया। निगम की टीमों ने शहर में एनजीटी की गाइड लाइन का पालन न करने पर बिल्डिंग निर्माण करने व भवन निर्माण सामग्री बेचने वाले 26 लोगों के 42 हजार रुपये के चालान किए। साथ ही शहर की सड़कों व पौधों पर पानी का छिड़काव किया।
निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर निगम की तीन टीमों ने शहर में अलग-अलग जगह जांच की। जांच के दौरान 12 जगह बिल्डिंग निर्माण के दौरान भवन को हरे कपड़े से ढक्का नहीं गया था। साथ ही निर्माण सामग्री खुले में पड़ी थी। कार्रवाई करते हुए टीम ने 18 हजार रुपये के चालान किए। जबकि शहर के आउटर में 14 जगह खुले में रोड़ी, क्रशर, रेत व दूसरी सामग्री पड़ी थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 हजार रुपये के चालान किए। आयुक्त ने टीम को हर रोज निरीक्षण के आदेश दिए हैं। साथ ही मुख्य मार्गों की सफाई स्वीपिंग मशीन से कराने, पानी का छिड़काव करने की भी हिदायत दी गई है।
अतिक्रमण को लेकर सख्ती, पॉलिथीन प्रयोग पर काटे पांच चालान
नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को बाजारों में अतिक्रमण को लेकर विशेष अभियान चलाया। टीम ने माता दरवाजा, मेडिकल मोड़, पावर हाउस, राजीव चौक, डी-पार्क, सोनीपत स्टैंड, शांतमई चौक, दुर्गा भवन मंदिर व पुराना बस स्टैंड पर जांच की। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले पांच दुकानदारों के चालान काटे गए।