फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona patients started increasing, 61 new ones found

बढ़ने लगे कोरोना के मरीज, 61 नए मिले

Sun, 13 Feb 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Corona patients started increasing, 61 new ones found
रोहतक। कोरोना का खतरा अभी बना हुआ है। जिले में पिछले पांच दिनों में संक्रमण के केस बढ़ गए हैं। पांच दिन पूर्व 23 पॉजिटिव थे लेकिन शनिवार को 61 नए संक्रमित मिले। यह वृद्धि करीब दोगुना है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को जिले में 61 नए कोरोना संक्रमित केस मिले। इसके साथ ही अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 223 हो गई है। इनमें से 26 अस्पताल व शेष 208 घरों में उपचाराधीन हैं। विभाग ने 43 लोगों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी, जबकि 912 लोगों के सैंपल लिए गए। यही नहीं, जिले के 645 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। महामारी की संक्रमण दर 4.69 प्रतिशत व सुधार की दर 97.37 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

इधर, टीकाकरण अभियान के तहत 1125 को पहली व 8922 को दूसरी डोज लगाई गई। जिलेे में अब तक 15 से 18 वर्ष तक के 42864 किशोर व किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed