{"_id":"609ac7218ebc3ea2c45d3b70","slug":"corona-maximum-19-deaths-in-the-state-380-infected-rohtakcity-news-rtk608091682","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : प्रदेश में सबसे अधिक 19 मौतें, 380 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : प्रदेश में सबसे अधिक 19 मौतें, 380 संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार कहर बरपा रहा है। मंगलवार को 380 नए संक्रमित सामने आए और 19 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 2155 हो गई है। वहीं मंगलवार को जहां जिले में प्रदेशभर की तुलना में सबसे अधिक मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। मंगलवार को 28 साल के छात्र से लेकर 92 साल के बुजुर्ग की कोरोना से मौत की पुष्टि हुई है।
नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से जारी आंकड़ों में मंगलवार को सबसे अधिक 19 मौतें रोहतक जिले में दिखाई गई, जबकि पलवल, नूंह, रेवाड़ी में कोई मौत नहीं दिखाई गई है। फरीदाबाद, सोनीपत, अंबाला, पानीपत, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सिरसा, झज्जर, फतेहाबाद, जींद व चरखी दादरी में दस से नीचे मरने वालों की संख्या रही। सिविल सर्जन रोहतक डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि मंगलवार को जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 20520 हो गई है। इसके अलावा 19 नई मौतों के साथ जिले में मृतकों का आंकड़ा 355 हो गया है। वहीं रिकवरी करने वालों की संख्या 18010 हो गई है। जिले में 54 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और 2101 मरीज होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। गौरतलब है कि जिले में 5.21 प्रतिशत के हिसाब से संक्रमण फैल रहा है, जबकि रिकवरी दर 87.76 प्रतिशत है।
प्रदेशभर में कोरोना से रिकवरी व मरने वालों का आंकड़ा
जिला मृतक रिकवरी
गुरुग्राम 13 4267
फरीदाबाद 08 2586
सोनीपत 03 1174
हिसार 12 1024
अंबाला 09 776
करनाल 14 577
पानीपत 04 938
रोहतक 19 437
रेवाड़ी 00 117
पंचकूला 06 163
कुरुक्षेत्र 05 173
यमुनानगर 03 319
सिरसा 02 607
महेंद्रगढ़ 16 507
भिवानी 10 374
झज्जर 04 302
पलवल 00 232
फतेहाबाद 03 361
कैथल 00 078
जींद 08 500
नूंह 00 168
चरखी दादरी 06 48
नोट : एनएचएम की साइट पर 11 मई के डाटा अनुसार
145467 का हो चुका टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अब तक 145467 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगा दिया है। डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल जीत त्रेहान ने बताया कि मंगलवार को 3129 को पहली व 1645 को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन
401 बेड पर 358 मरीज, बाकी खाली क्यों
पीजीआईएमएस में कोरोना मरीजों के लिए 401 बेड आरक्षित हैं। बाहर बेड को लेकर मारामारी है, जबकि संस्थान में महज 358 मरीज ही भर्ती हैं। ऐसे सवाल उठ रहा है कि रिक्त बेड पर मरीजों को भर्ती क्यों नहीं किया जा रहा है।
यह है पीजीआईएमएस की स्थिति
स्थान कुल मरीज ऑक्सीजन एचएफओ वेंटिलेटर
ट्रामा आईसीयू 27 00 12 15
डे केयर आईसीयू 10 00 06 03
लाला श्यामलाल 24 14 06 00
एमआईसीयू एक 34 07 18 15
एमआईसीयू दो 32 00 24 08
ट्रामा ग्राउंड 62 02 60 00
सीटीवीएस आईसीयू 02 00 01 01
ट्रामा थर्ड 45 45 00 00
साइक्रेट्री फर्स्ट 20 17 03 00
साइक्रेट्री सेकेंड 05 03 02 00
वार्ड 24 22 19 00 00
वार्ड 25 23 21 02 00
वार्ड 26 09 00 00 00
गायनी बी 08 01 00 00
नीकू 14 04 00 02
सी ब्लॉक 21 00 21 00
कुल 358 127 155 44