{"_id":"683de946020a5245130bfabe","slug":"corona-kit-reached-civil-hospital-sampling-expected-from-today-rohtak-news-c-199-1-sroh1009-135671-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नागरिक अस्पताल में पहुंची कोरोना किट, आज से सैंपलिंग की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नागरिक अस्पताल में पहुंची कोरोना किट, आज से सैंपलिंग की आस
विज्ञापन
02जेएनडी11: नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के कमरे के बाहर बैठे मरीज। संवाद
जींद। बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की सोमवार को सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। अस्पताल प्रशासन ने अपने स्तर पर अस्पताल में सभी तरह की सुविधाएं 10 दिन पहले ही कर दी थी। इसके बावजूद अस्पताल में कोरोना संक्रमण जांच की किट ही नही थी। वह भी सोमवार को पहुंच गई है।
अब स्वास्थ्य विभाग संदिग्ध मरीजों की मंगलवार से कोरोना संक्रमण जांच की जांच शुरू कर देगा। अब तक जांच किट नहीं आने के कारण कोरोना की जांच शुरू नहीं हो पाई थी। ऐसे में यहां पर संदिग्ध बुखार के मरीजों की जांच नहीं हो पा रही थी।
स्वास्थ्य विभाग ने फ्लू कॉर्नर पर अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटियां लगा दी थीं। अस्पताल में फ्लू कॉर्नर भी बनाया गया है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में ही मरीजों के लिए वेंटिलेटर और आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
बाक्स
पुरानी बिल्डिंग के निकट लैब के पास फ्लू कॉर्नर बनाया
नागरिक अस्पताल में पुरानी बिल्डिंग के निकट लैब के पास फ्लू कॉर्नर बनाया गया है। यह टेस्ट उन्हीं लोगों के किए जाएंगे, जिनमें कोरोना से संबंधित लक्षण दिखाई देते हैं। अगर कोई व्यक्ति सीधे तौर पर टेस्ट करवाने के लिए आएगा तो फिलहाल उसका टेस्ट नहीं किया जाएगा। इसे पहले उसे चिकित्सक को दिखाना होगा और उनकी अनुमति के बाद ही उसका टेस्ट किया जाएगा।
बाक्स
आरटीपीसीआर लैब जींद शिफ्ट, जल्द मिलेगी रिपोर्ट
कोरोना काल के दौरान आरटीपीसीआर लैब को उचाना में बनाया गया था। ऐसे में जींद से सैंपल लेकर जांच के लिए उचाना भेजे जाते थे, जिसमें काफी समय बर्बाद होता था। पिछले दिनों स्वास्थ्य महानिदेशक ने निर्देश दिए थे कि सभी तरह की टेस्टिंग एक ही जगह पर होनी चाहिए। इन आदेशों पर कार्रवाई करते हुए उचाना से आरटीपीसीआर लैब को जींद अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसे में यहीं सैंपल लेकर यही जांच हो पाएगी।
बाक्स
लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच कराने की सलाह दी जा रही है। लक्षण वाले मरीजों को मास्क का इस्तेमाल करने और लोगों से फिजिकल डिस्टेंस बना कर रखने की अपील की जा रही है। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करने के लिए कहा जा रहा है। संदिग्ध को स्वयं उपचार करने के बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
-डॉ. राजेश भोला डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल।
बाक्स
अस्पताल को कोरोना जांच के लिए किट उपलब्ध हुई हैं। कोरोना से बचने के लिए अभी से सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। नागरिक अस्पताल में फ्लू कॉर्नर शुरू किया गया है।
-डाॅ. सुमन कोहली सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद